June Bank Holidays 2022: अगर आप जून महीने में बैंक से जुड़े अपने सभी कामों को करने के बारे में सोच रहे है, तो सबसे पहले यह जान लीजिए की इस महीने किस-किस दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। वैसे तो जून महीने में कोई नेशनल हॉलिडे नहीं है, लेकिन कई और छुट्टियां हैं। देश के कई राज्यों में कुछ खास दिनों पर बैंक बंद रखे जाएंगे। साप्ताहिक छुट्टी रविवार और शनिवार के आलावा जून में कई और छुट्टियां हैं।

June Bank Holidays 2022: RBI के कैलेंडर में इन-इन दिन बैंक रहेंगे बंद
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के द्वारा जारी किए गए कैलेंडर में जून महीनें में राज्यों में त्योहार और जंयती को मिलाकर कुल 12 अवकाश दिए गए हैं। RBI इन छुट्टियों को तीन भागों में बाटंता है इसी आधार पर सभी बैंक बंद रहते हैं।
आरबीआई ने जून में इस- इस दिन दी है छुट्टियां

- 2 जून 2022 को महाराणा प्रताप/ तेलंगाना दिवस के मौके पर हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना में बैंक रहेंगे बंद।
- 3 जून 2022 को श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहादत दिवस होने के कारण केवल पंजाब में रहेगी छुट्टी
- 14 जून 2022 को पहिली राजा/ संत गुरु कबीर की जयंती के चलते ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब में रहेंगे बैंक बंद।
- 15 जून 2022 को राजा संक्रांति/वाईएमए दिवस/गुरु हरगोबिंद जी का जन्मदिन है जिससे ओडिशा, मिजोरम, जम्मू और कश्मीर में बंद रहेंगे बैंक।
- 22 जून 2022 को खारची पूजा से केवल त्रिपुरा में रहेंगे बैंक बंद।
- 30 जून 2022 को रेमना नी पर केवल मिजोरम में रहेंगे बैंक बंद।
इन छुट्टियों के आलावा शनिवार और रविवार की भी छुट्टियां होंगी

- 5 जून 2022 रविवार
- 11 जून 2022 दूसरा शनिवार
- 12 जून 2022 रविवार
- 19 जून 2022 रविवार
- 25 जून 2022 चौथा शनिवार
- 26 जून 2022 रविवार
इन छुट्टियों को आप आरबीआई की आधिकारिक साइट पर जा कर भी चेक कर सकते हैं। आरबीआई की आधिकारिक साइट https://rbi.org.in/Scripts/HolidayMatrixDisplay.aspx पर जा कर आप चेक कर सकते हैं। यहां आपको पूरे साल की हर छुट्टी के बारे में जानकारी मिल जाएगी।
संबंधित खबरें: