
Shri Ram Mandir: श्रीराम जन्म भूमि मन्दिर के गर्भगृह का 1 जून से निर्माण शुरु होने वाला है। गर्भ गृह के निर्माण से पहले अयोध्या में कई वैदिक पंडितों द्वारा सर्वदेव अनुष्ठान का आयोजन किया गया है। यह अनुष्ठान 5 दिनों के लिए आयोजित किया गया है। अनुष्ठान के कार्यक्रम में कई ब्राह्मण उपस्थित हुए है जो विधि-विधान के साथ पूजा- अर्चना करेंगे। ये अनुष्ठान विशेष रूप से मंदिर के निर्माण से पहले समस्त देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए किया जा रहा है, क्योंकि हिंदू धर्म में मान्यता है कि किसी भी शुभ काम को करने से पहले सभी 33 करोड़ देवी- देवताओं का आवाहन करने से काम बिना रुकावट सफल होता है।

Shri Ram Mandir: जानिए अनुष्ठान कार्यक्रम के तहत क्या-क्या होगा
राम मंदिर में हो रहे विशेष अनुष्ठान को पूरे विधि विधान के साथ सम्पन्न किया जाएगा। संतों का कहना कि किसी काम को करने के पहले सनातन धर्म में देवी-देवताओं के पूजन-अर्चना के माध्यम से उन्हें प्रसन्न किया जाता है। जिससे शुभ काम सफलता से पूरा हो जाए,इसलिए सर्वदेव पूजा का विशेष महत्व है।

रामलला का महल बनने के पहले शुरू हुआ विशेष अनुष्ठान प्रतिदिन दो सत्रों में चलेगा। पहला सत्र सुबह 8 बजे से 11 बजे तक होगा। वहीं दूसरा सत्र दोपहर 3 बजे से लेकर 6:15 बजे तक होगा। इस विशेष अनुष्ठान के तहत रुद्री, दुर्गा, सप्तशती, विष्णु सहस्त्रनाम और चतुर्वेद के पाठ होंगे।

Shri Ram Mandir: पूजा के लिए विशेष रूप से देश के हिस्सों से बुलाए गए पंडित
राम मंदिर गर्भगृह निर्माण से पहले आयोजित विशेष अनुष्ठान को पूरी करने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों से पंडितों को बुलाया गया है। अनुष्ठान को पूरा कराने के लिए राजस्थान से पंडित हितेश अवस्थी, सिद्धार्थनगर से उमेश ओझा, बंगाल से लीलाराम गौतम, दिल्ली से पवन शुक्ला, वाराणसी से रामजी मिश्रा को बुलाया गया है। वहीं अयोध्या से इस पूजा में दुर्गा प्रसाद, शिव शंकर, रघुनाथ दास शास्त्री और प्रमोद शास्त्री सहित 40 विद्वान मौजूद रहेंगे।

आपको बतो दें कि 1 जून को सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी अनुष्ठान में शामिल होंगे। सीएम के साथ- साथ संघ, विश्व हिंदू परिषद, श्री राम जन्मभूमि तीर्थस्थल ट्रस्ट और भाजपा के कार्यकर्ता समेत कई लोग मौजूद होंगे।
संबंधित खबरें: