Corona Case in India: भारत में कोरोना वायरस के नए मामलों में हर दिन 2 हजार से ज्यादा केस देखे जा रहे हैं। देश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना के 2,226 नए केस सामने आए हैं। कल 2,323 केस सामने आए थे। जिसके बाद भारत में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 14,955 हो गई है। जबकि 24 घंटे में 2,184 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।
Corona Case in India: दिल्ली में कोरोना केस
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किए गए आंकड़ों को अनुसार एक दिन में दिल्ली में 479 मामले मिले हैं। संक्रमण दर 2.06 फीसद दर्ज की किया गया है। आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर 2.17 प्रतिशत रही। कल राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण के 530 नए मरीज मिले थे। शहर शहर में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,229 हैं।
महाराष्ट्र में कोरोना केस
महाराष्ट्र में कोरोना के 307 नए केस दर्ज किए गए हैं। वहीं 240 मरीज कोरोना से ठीक हुए है। इसी तरह राज्य में रिकवरी रेट 98.11% और डेथ रेट 1.87% दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र में अभी 1761 एक्टिव मरीज है। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 1,828 तक पहुंच गई है। वहीं सबसे ज्यादा मामले मुंबई में दर्ज किए गए है। मुंबई में एक दिन में 198 मरीज कोरोना के मामले मिले हैं।
चंडीगढ़ में कोरोना केस
बीते 24 घंटे में शहर में 10 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। तो वहीं 18 मरीज ठीक भी हुए हैं। शहर में फरवरी के बाद से अब तक कोरोना से कोई मौत नहीं हुई है। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 67 रह गई है।
संबंधित खबरें: