Rewa Google Boy: 14 महीने की उम्र में एक बच्चे ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जिसे सुनकर सब हैरान रह गए है। 14 महीने के गूगल बॉय को “वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स” में जगह मिली है। मध्य प्रदेश में रीवा जिले के समान क्षेत्र में रहने वाले यशस्वी मिश्रा (Yashaswi Mishra) की उम्र महज 14 महीने है। इतनी छोटी उम्र में उसे रीवा का सर्च इंजन कहा जाने लगा है। यशस्वी की मेमोरी पावर इतनी तेज है कि किसी भी चीज को सेकंड्स के अंदर पहचान लेता है।
यशस्वी इतना शार्प है कि जिस चीज को एक बार देख-सुन लेता है, उसे भूलता नहीं। महज तीन मिनट में 26 देशों के नेशनल फ्लैग पहचान कर यशस्वी ने रिकॉर्ड बनाया है। बता दें कि यशस्वी दुनिया का दूसरा सबसे कम उम्र का गूगल बॉय बन गया है। वहीं भारत का पहला सबसे कम उम्र का गूगल बॉय बन गया है। बता दें कि यशस्वी ने अभी बोलना भी नहीं सीखा है लेकिन महज तीन मिनट में 26 देशों के नेशनल फ्लैग पहचान लिए है।
Rewa Google Boy: 65 देशों के नेशनल फ्लैग पहचान सकता यशस्वी
बता दें कि यशस्वी के पहले गूगल बॉय के नाम से मशहूर कौटिल्य ने 4 वर्ष की आयु में वर्ल्ड रिकॉर्ड का खिताब हासिल किया था। लेकिन यशस्वी ने केवल 14 माह में यह कमाल करके दिखाया है। इस बारे में जब यशस्वी के माता- पिता से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस बारे में तब पता चला जब उन्होंने उसे फूल दिखाया तो उसने पहचान लिया। उसके परिवार वालों ने कहा कि यशस्वी को एक बार कुछ दिखाते हैं तो उसे याद रहता है। उस वक्त यशस्वी की उम्र 6-7 माह थी।
जिसके बाद यशस्वी के माता- पिता ने उसे देशों के नेशनल फ्लैग दिखाना शुरू किया और वह धीरे -धीरे सब याद रखने लगा। वह कुल 65 देशों के नेशनल फ्लैग पहचान सकता है। जिसके बाद वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स टीम ने उसे 26 देशों के नाम पहचानने के लिए टास्क दिया था जिसे उसने महज 3 मिनट में पहचान लिया।
25 फरवरी 2022 को ऑनलाइन टेस्ट में 26 देशों के नेशनल फ्लैग को याद रखने के लिए यशस्वी का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया था। टीम ने 8 अप्रैल को सबसे कम उम्र में 26 देशों के झंडे पहचानने के लिए यशस्वी मिश्रा को यह सम्मान दिया है।
संबंधित खबरें: