Tirumala Venkateswara Temple Incident: हैदराबाद के तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर में मंगलवार को भारी भीड़ के जमा होने से वहां पर भगदड़ जैसे हालात बन गए और इस अफरा तफरी के कारण 3 श्रद्धालुओं के घायल होने की खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक सर्वदर्शन टिकट को लेने के लिए टिकट काउंटर पर बहुत सारे लोग पहुंच गए और यह घटना हो गई। हालांकि स्थिति पर काबू पा लिया गया है।

Tirumala Venkateswara Temple भारत का सबसे प्रमुख मंदिर
तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर (Tirumala Venkateswara Temple) भारत के सबसे प्रमुख मंदिरों में से एक है। जिसमें हर साल पूरे देश के करोड़ों लोग दर्शन करने आते हैं। श्री वेंकटेश्वर स्वामी वारी मंदिर, तिरुपति बालाजी मंदिर के नाम से जाना जाता है। यह आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले में तिरुपति की पहाड़ी में स्थित है। हिंदुओं के लिए सबसे पवित्र स्थानों में से एक माने जाने वाले मंदिर में प्रतिदिन हजारों भक्त आते हैं। मंदिर भगवान विष्णु के वेंकटेश्वर रूप को समर्पित है। जिनके बारे में कहा जाता है कि वे मानव जाति को कलियुग की परेशानियों से बचाने के लिए यहां प्रकट हुए थे।
झारखंड में भी श्रद्धालुओं के साथ हुई दु:खद घटना
आज तिरुपति के Tirumala Venkateswara Temple में भगदड़ जैसी स्थिति बनने से श्रद्धालुओं के घायल होने की घटना सामने आई। इससे पहले अभी हाल ही में झारखंड में भी श्रद्धालुओं के साथ एक बहुत ही दु:खद घटना हुई थी। रामनवमी के अवसर पर झारखंड के देवघर जिले में त्रिकूट की पहाड़ी पर स्थित मंदिर का दर्शन करने गए लोगों के साथ एक बड़ा हादसा हो गया।

दरअसल रोपवे का तार टूटने से 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं दर्जन भर लोग घायल हैं। साथ ही कई घंटों तक 48 जिंदगियां हवा में लटकी रहीं और उनको बचाने के लिए ITBP के जवान, Air Force, NDRF की टीम को लगाया गया।

संबंधित खबरें:
- Jharkhand Ropeway Accident: आपस में टकराईं रोप-वे की ट्रॉलियां, 4 लोगों की मौत, 48 लोग फंसे
- APN News Live Updates: देश में पिछले 24 घंटे के भीतर आए 861 नए मामले, गाजियाबाद में स्कूल में 3 बच्चे संक्रमित