Chennai News: एक तरफ जहां देखा जाता है कि कंपनी में कर्मचारी अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष करते रहते हैं। समय पर सैलरी नहीं मिलने और वेतन वृद्धि नहीं होने की अक्सर खबरें सामने आती रहती हैं। वहीं दूसरी तरफ तमिलनाडु से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। तमिलनाडु की एक कंपनी अपने कर्मचारियों को खुश करने के लिए वेतन वृद्धि और महंगे तोहफे दे रही है। तमिलनाडु की इस कंपनी ने अपने कर्मचारियों को बीएमडब्ल्यू की सबसे महंगी कारें गिफ्ट की हैं।
Chennai News: 5 कर्मचारियों को भेट की गई बीएमडब्ल्यू कार
कंपनी का नाम किसफ्लो (Kissflow) है। यह सबसे लोकप्रिय सॉफ्टवेयर कंपनियों में से एक है। Kissflow सॉफ्टवेयर को 2012 में लॉन्च किया गया था। इस कंपनी को शुरू हुए 10 साल हो चुके हैं। कंपनी ने 5 कर्मचारियों को उपहार में बीएमडब्ल्यू कार दी है। जिन्होंने कंपनी के विकास के लिए बेहतरीन काम किया है। इन कर्मचारियों में, विवेक, आदि, दिनेश, प्रसन्ना और कौशिकराम नाम के केवल 5 कर्मचारियों को बीएमडब्ल्यू कार उपहार में दी गई है।
कंपनी ने कहा कि बीएमडब्ल्यू कार उनकी प्रतिभा और कड़ी मेहनत का सम्मान करने और उन्हें और भी अधिक उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए दिया गया है। बता दें कि पहले कंपनी ने सभी 5 कर्मचारियों के लिए ‘पार्टी’ का आयोजन किया था। इस पार्टी में उनके पूरे परिवार को शामिल किया गया था। जिसके बाद उन्हें सरप्राइज के तौर पर बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट की गई है।
संबंधित खबरें: