रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin ने हमेशा से अपने परिवार और अपनी बेटियों को मीडिया से बचाकर रखने की कोशिश की है। वो कभी भी खुलकर उनके बारे में बातें नहीं करते हैं। साल 2015 में जब एक मैराथन न्यूज कॉन्फ्रेंस के दौरान पुतिन से उनकी बेटियों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने जवाब में कहा था कि, ” मेरी बेटियां रूस में ही रहती और पढ़ती हैं, मुझे उनपर गर्व है। साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी बेटियों को तीन विदेशी भाषाएं आती हैं, सभी को अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीने का अधिकार है। लेकिन वो इससे ज्यादा किसी से कुछ नहीं बताना चाहते थे।

Vladimir Putin हैं दो बेटियों के पिता
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Vladimir Putin और उनकी पहली पत्नी Lyudmila की दो बेटियां हैं। Putin और Lyudmila की शादी 1983 में हुई थी। लेकिन अपने पॉलिटिकल करियर के बाद इनका 2013 में आपसी सहमति से तलाक हो गया। उनकी बड़ी बेटी का नाम Maria Vorontsova (36) है और छोटी बेटी का नाम Katerina Tikhonova (35) है।

Maria Vorontsova
Vladimir Putin की बड़ी बेटी Maria Vorontsova का जन्म 1985 में हुआ था। उन्होंने Petersburg University से बायोलॉजी और Moscow State University से Medicine की पढ़ाई की है। Maria एक Endocrine System स्पेशलिस्ट हैं साथ ही उन्होंने बच्चों के अविकसित विकास पर एक किताब भी लिखी है जिसके बाद उनको Moscow के Endocrinology Research Center में बतौर शोधकर्ता शामिल कर लिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Maria एक बिजनेस-वुमेन भी हैं। जल्द ही यह एक मेडिकल कंपनी की Co-Owner होंगी। इनकी शादी डच बिजनेस-मैन Jorrit Joost Faassen से हुई है जो एक समय में रूसी राज्य ऊर्जा Gazprom में कार्यरत थे। हालांकि सूत्रों का कहना है कि ये दोनों अब अलग हो चुके हैं।
Katerina Tikhonova
Vladimir Putin की बड़ी बेटी से ज्यादा छोटी बेटी Katerina Tikhonova को लोग ज्यादा जानते हैं इसलिए नहीं कि वो पुतिन की बेटी हैं बल्कि उन्होंने अपने टैलेंट की वजह से अपनी पहचान बनाई है। Katerina एक शानदार “Rock’n Roll” डांसर हैं। उन्होंने 2013 में इंटरनेशनल इवेंट में 5वां स्थान हासिल किया था। साल 2013 में ही उनकी शादी Kirill Shamalov से हुई थी।
Katerina अब बिजनेस की दुनिया में शामिल हो चुकी हैं। उन्होंने 2018 में Neurotechnology के जरिए और इसके बाद 2021 में एक बिजनेस फॉरम के दौरान रूस की मीडिया को अपनी ओर आकर्षित कर लिया था।

Vladimir Putin के नाती-नातिन भी हैं जिसके बारे में 2017 में पुतिन ने कहा था कि मेरा एक नाती नर्सरी में पढ़ता है और मैं नहीं चाहता कि वो आलीशान जिंदगी बिताएं, उन्हें मैं एक आम आदमी की जिंदगी बिताने की सलाह दूंगा। हालांकि पुतिन ने इस बात का जिक्र नहीं किया कि वो किस बेटी के बच्चे हैं।
संबंधित खबरें: