Mizoram Girl Viral Video: मिजोरम की एक पांच साल की बच्ची Esther Hnmate का वीडियो एक बार फिर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, इस वीडियो में बच्ची राष्ट्र गान गाते हुए नजर आ रही है। इस बच्ची का गाना इतना पसंद किया गया कि भारतीय सेना ने इस बच्ची को ढूंढ़कर इसके साथ इंडियन आर्मी के बैंड और आर्मी यूनिफॉर्म में पूरा गाना रिकॉर्ड भी किया है।

Mizoram Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में पूरा गाना हुआ रिकॉर्ड
Mizoram Girl Viral Video: मिजोरम की Esther Hnmate का गाना सभी को काफी पसंद आया है। इसको देखते हुए असम राइफल्स के जवानों ने इस बच्ची द्वारा गाए गए राष्ट्रगान को रिकॉर्ड करने का फैसला किया। आर्मी के जवान इस बच्ची को ढूंढ़कर लाए और इसके साथ पूरा गाना रिकॉर्ड किया। यह पूरा गाना लगभग 2-2.5 मिनट का है। इसमें बच्ची ने भी आर्मी की यूनिफॉर्म पहनी हुई है और तिरंगे के सामने खड़े होकर गा रही है। यह गाना Lunglei, Mizoram और उस बच्ची के होमटाउन में रिकॉर्ड किया गया है।

Mizoram Girl Viral Video: मिजोरम के सीएम ने ट्वीट पर किया था शेयर
यह राष्ट्रगान का वीडियो देश के प्रधानमंत्री से लेकर मिजोरम के सीएम व कई अन्य हस्तियों द्वारा पसंद किया गया है। मिजोरम के सीएम Zoramthanga ने इसे अपने ट्विटर अकाउंट से पिछले साल 15 अगस्त के दिन शेयर भी किया था।
इससे पहले भी इस बच्ची ने “वन्दे मातरम” गाया था जो कि बहुत लोगों द्वारा पसंद किया गया था। यहीं से इस बच्ची ने सोशल मीडिया पर लोगों को अपना फैन बनाने की शुरूआत की थी। साथ ही इस बच्ची ने सोशल मीडिया पर मिजोरम की सबसे कम उम्र में सबसे ज्यादा फैन फॉलोअर्स बनाने का रिकॉर्ड भी दर्ज किया है।
संबंधित खबरें: