World Consumers Rights Day 2022: हर साल 15 मार्च को World Consumer Rights Day मनाया जाता है। इसको मनाने का उद्देश्य है उपभोक्ताओं को उनके आधिकारों से अवगत कराना। साथ ही यह लोगों को भी सीख देने के लिए मनाया जाता है कि उपभोक्ताओं के अधिकारों का हनन न किया जाए और उनकी रक्षा की जाए।
World Consumer Rights Day: History
इस दिवस को मनाने की पहल यूएस के पूर्व राष्ट्रपति John F Kennedy ने की थी। उन्होंने 15 मार्च 1962 को US Congress को एक पत्र भेजा जिसमें उपभोक्ताओं के अधिकारों के साथ होने वाले शोषण और परेशानियों का वर्णन किया गया था। John F Kennedy पहले ऐसे नेता थे जिन्होंने उपभोक्ताओं के अधिकारों के बारे में सोचा था। उसी के बाद से ही हर साल 15 मार्च को यह दिवस मनाया जाने लगा।
World Consumer Rights Day: Significance
यह दिवस मनाने का उद्देश्य उपभोक्ताओं को उनके अधिकार और जरूरतों के प्रति जागरूक करना है। साथ ही अगर कोई व्यक्ति उपभोक्ताओं के अधिकारों के खिलाफ कुछ करता है तो उसके निवारण के लिए उचित कदम उठाने के बारे में भी अवगत कराया जाता है। भारत में उपभोक्ता संरक्षण कानून में स्पष्ट लिखा है कि हर वह व्यक्ति, जिसने किसी वस्तु या सेवा के बदले धन का भुगतान किया है तो ऐसे में अगर उसके साथ किसी तरह का शोषण हो रहा है तो वो इसके खिलाफ आवाज उठा सकता है।
World Consumer Rights Day 2022 Theme
हर साल यह दिवस मनाने के लिए एक थीम रखी जाती है। ठीक उसी तरह इस साल की थीम है “Fair Digital Finance”।

भारत में उपभोक्ताओं के अधिकार
- सुरक्षा का अधिकार
- सूचना का अधिकार
- चुनने का अधिकार
- सुने जाने का अधिकार
- निवारण की मांग करने का अधिकार
- उपभोक्ता शिक्षा का अधिकार
विस्तृत चुनाव परिणाम के लिए यहां क्लिक करें। ताजा खबरों के लिए हमारे साथ Facebook और Twitter पर जुड़ें।
संबंधित खबरें:
- जानिए क्यों 20 फरवरी World Day of Social Justice के रूप में मनाया जाता है, विश्व सामाजिक न्याय दिवस की कब हुई थी शुरुआत?
- World Obesity Day 2022: मोटापे को दूर करने के लिए जरूरी है जागरूकता, जानें साल 2022 की थीम