BharatPe ने Co-founder Ashneer Grover पर लगाया आरोप, कहा- ग्रोवर ने अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए कंपनी के फंड का किया गलत इस्तेमाल

0
361
Ashneer Grover
Ashneer Grover

Ashneer Grover: मशहूर UPI Payment App भारत-पे (BharatPe) के सह-संस्थापक और प्रबंध निदेशक अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) इन दिनों कंपनी से इस्तीफा देने के बाद चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिन अशनीर ग्रोवर ने कंपनी के Managing Director के पद से इस्तीफा दे दिया है। ग्रोवर ने 1 मार्च को एक E-mail के जरिए कंपनी को इसकी जानकारी दी।

Ashneer Grover 
Ashneer Grover 

अशनीर ग्रोवर के कंपनी से इस्तीफा देने के बाद बुधवार को बोर्ड द्वारा बैठक की गई। बैठक के बाद कंपनी ने एक बयान जारी कर कहा कि Ashneer Grover को सभी पदों से हटाने का निर्णय लिया है। बोर्ड ने कहा कि हम उन्हें उनके फाइनेंशियल मिसडीड(वित्तीय मामले में हेरफरे) करने के चलते कंपनी के कर्मचारी, संस्थापक या निदेशक पद से हटा रहे हैं। वहीं सूचना अनुसार कंपनी, ग्रोवर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी करने वाली है।

Ashneer Grover: ग्रोवर के परिवार ने कंपनी के फंड का किया गलत प्रयोग

भारतपे ने ग्रोवर पर आरोप लगाते हुए कहा कि ग्रोवर को यह बताया गया था कि बोर्ड की बैठक में उनके खिलाफ जो भी जांच की जा रही है उसके परिणाम रखे जाएंगे, यह बात जानते ही उन्होंने ईमेल भेजकर इस्तीफा दे दिया, भारत-पे ने कहा कि ग्रोवर ने यह जानकारी मिलने के बाद ही इस्तीफा दिया है। क्योंकि बैठक में उनके आचरण के बारे में रिपोर्ट को प्रस्तुत और उनके आधार पर कार्रवाई करने का विचार करना शामिल था।

Ashneer Grover
Ashneer Grover

ग्रोवर अब कंपनी पर झूठे आरोप लगा रहे हैं। ग्रोवर के परिवार ने खुद कंपनी के फंड का गलत प्रयोग किया है। उन्होंने फर्जी वेंडर बनाए और उनके सहारे कंपनी के अकाउंट से पैसे निकाले गए। इस तरह ग्रोवर के परिवार ने लग्जरी लाइफस्टाइल के खर्चे उठाने के लिए कंपनी के फंड का दुरुपयोग किया।

साथ ही बोर्ड ने कहा कि हमारे पास उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का अधिकार है। बोर्ड कभी भी अपनी कंपनी की छवि खराब नहीं होने देगा। ग्रोवर अपनी खुद की गलती से कंपनी से बाहर हैं। भारत-पे एक बड़ी कंपनी है। कंपनी ने अपनी पूरी टीम के साथ मिलकर काम किया है और कंपनी को आगे बढ़ाया है, न की किसी एक खास इंसान के कारण।

संबंधित खबरें: