हरियाणा (Haryana) के भिवानी (Bhiwani) में नए साल के दिन बड़ा हादसा हो गया है। यहां पर पहाड़ दरकने (Mountain Cracking) से 1 व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं 10 गाड़ियां पहाड़ के मलबे में दबी हैं। खबर यह भी है कि 15-20 लोग दबे हुए हैं। तीन लोगों को निकाल लिया गया है। घटनास्थल पर राहत बचाव का काम चल रहा है। घटना डाडम खनन क्षेत्र में पहाड़ का बड़ा हिस्सा खिसकने के कारण हुई है। प्रशासन राहत बचाव का काम कर रहा है।
घटनास्थल पर आमलोगों और मीडिायकर्मियों के जाने पर पाबंदी लगा दी गई है। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस मौजूद है। खनन में इस्तेमाल होने वाली पोपलैंड और अन्य कई मशीनें भी पहाड़ के मलबे में दबी हैं।

अभी तक पहाड़ खिसकने का कारण पता नहीं चला है। पहाड़ अपने आप दरका है या फिर ब्लास्ट के कारण हुआ है, इसपर कुछ भी साफ नहीं हुआ है। फिलहाल अभी एक ही व्यक्ति की मौत हुई लेकिन यह आंकड़ा बढ़ सकता है। घालयों को इलाजे के लिए अस्पताल में भेजा गया है।
घटनास्थल पर कृषी मंत्री जेपी दलाल (Jai Parkash Dalal) व एसपी अजीत सिंह शेखावत पहुंच गए हैं। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया है। वैसे इस तरह की घटनाएं अधिकतर पहाड़ को आसानी से तोड़ने के लिए किए गए ब्लास्ट के कारण ही होती हैं।

जाहिर है तोशाम क्षेत्र के खानक और डाडम में बड़े स्तर पर पहाड़ खनन कार्य होता है। प्रदूष के कारण 2 माह पहले खनन कार्य पर रोक लगा दी गई थी। एनजीटी ने गुरुवार को ही खनन कार्य दोबारा शुरू करने की इजाजत दी थी।
संबंधित खबरें:
Myanmar Landslide: म्यांमार की Jade Mine में Landslide, 70 लापता, दर्जनों की मौत
अमरनाथ यात्रा: लैंड स्लाइडिंग की वजह से पांच श्रद्धालुओं की मौत, रेस्कयू जारी