Corona Update: देश में Omicron के खतरे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार अब तक 11 राज्यों में 73 संक्रमित पाए गए हैं। इधर संक्रमितों की संख्या में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। पिछले 24 घंटे में 7,974 नए केस सामने आए हैं। इस दौरान 343 लोगों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटे में 7,948 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं। भारत में अबतक 4,76,478 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है।
Omicron के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में
Omicron वेरिएंट के अब तक दर्ज हुए 73 मामलों में से सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में दर्ज किए गए हैं। राज्य में अब तक 32 मामले दर्ज हुए हैं। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र में चार नए केस दर्ज हुए हैं। जिनमें से तीन का टीकाकरण हो चुका था। साथ ही इन मरीजों में किसी भी प्रकार का कोई लक्षण भी देखने को नहीं मिल रहा था।
7 साल के बच्चे को हुआ Omicron का संक्रमण
दुनिया भर में तेजी से Omicron के खतरों के बीच पश्चिम बंगाल में मिला एक केस बड़े खतरे का संकेत दे रहा है। पश्चिम बंगाल में 7 साल के बच्चे में ओमिक्रोन का संक्रमण पाया गया है। खबरों के अनुसार मुर्शिदाबाद में संक्रमण की पुष्टि की गयी है।
Omicron वेरिएंट के लक्षण में तेज बुखार, खासी, सर दर्द होता है
Omicron वेरिएंट के लक्षण कोरोना की तरह हैं। इसमें में भी तेज बुखार, खासी, सर दर्द होता है। DNA English में छपी खबर के अनुसार नए वेरिएंट को लेकर दक्षिण अफ्रीका के जानकारों ने कुछ अहम बातें कहीं हैं। दक्षिण अफ्रीका की Dr Coetzee ने बताया कि इसके लक्षण कोरोना से कुछ अलग नहीं हैं। इसका इलाज आसानी से घर पर भी हो सकता है।
WHO के अनुसार ‘Omicron’ Variant के 32-52 Mutations हैं
डब्ल्यूएचओ द्वारा दी हुई जानकारी के अनुसार ‘Omicron’ Variant के 32-52 Mutations हैं। जानकारी यह भी दी गई है कि बहुत तेजी से फैलने वाला वेरिएंट है। वैक्सीन लेने के बाद जिनकी इम्यूनिटी काफी मजबूत है, उन्हें संक्रमण का खतरा काफी कम है। डब्ल्यूएचओ द्वारा दी हुई जानकारी के अनुसार Omicron वेरिएंट ट्रांसमिसेबल है या नहीं इस पर कुछ साफ तौर पर कहा नहीं जा सकता है। संगठन ने यह जरूर साफ कर दिया है कि Omicron वेरिएंट गंभीर रोगों का कारण बन सकता है।
इसे भी पढ़ें: