राजधानी में गर्मी बढ़ने का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। पूरे दिन तेज धूप और गर्म हवा ने लोगों को परेशान कर दिया। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पूरे सप्ताह ऐसी ही गर्मी रहने की संभावना है। विशेषज्ञ अप्रैल के पहले सप्ताह तक बढ़ते तापमान को देखते हुए यलो अलर्ट जारी होने का अनुमान भी लगा रहे हैं।

मौसम विज्ञानियों ने बताया कि जम्मू एवं कश्मीर के ऊपर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस है जबकि पूर्वोत्तर व दक्षिण भारत में अंडमान निकोबार तक साइक्लोनिक स्थिति बनी हुई है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते शुष्क हवाएं मैदानी हिस्सों में आ रही हैं, जिससे गर्मी और बढ़ रही है। वैज्ञानिकों की मानें तो अभी तापमान और बढ़ सकता है।

दिन के साथ-साथ रात भी गर्म होने से लोगों में बेचैनी बढ़ी है। हालांकि मौसम विशेषज्ञों ने गुरुवार को शुक्रवार को भी ऐसी ही गर्मी के आसार जताए हैं। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी सहित प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों में पारा 40 डिग्री के पार हो गया है। मार्च अंत में आमतौर से इतनी गर्मी नहीं पड़ती। यह तापमान सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा है।

2007 के बाद पहली बार मार्च महीने में इस तरह की भीषण गर्मी पड़ रही है। दस साल के दौरान मार्च में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा नहीं गया था।

ये सावधानी बरतें

अधिक देर तक धूप में खड़े न हो।

बाहर से आने के कुछ देर बाद पानी पीना चाहिए।

धूप से बचने के लिए शरीर के सभी अंगों को ढककर रखें।

आंखों की सुरक्षा के लिए काले चश्मे का प्रयोग करें।

घर से बाहर निकलते समय नाश्ता अवश्य करके निकले।

दिनभर में 6 से 7 लीटर पानी पीएं।

सफेद व हल्के कपड़ें पहनें।

खाने में दही और छाछ का उपयोग फायदेमंद है।

मौसमी फलों के खाने के साथ जूस भी लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here