ICC T20 WORLD CUP 2026: सुपर-8 की तस्वीर लगभग साफ, 7 टीमों की जगह पक्की; जानें भारत कब और किससे भिड़ेगा

0
3

ICC T20 WORLD CUP 2026 SUPER-8: न्यूजीलैंड बनाम कनाडा के बीच रोमांचक मैच (कीवियों ने कनाडा टीम को 8 विकेट से मात दी) के बाद सुपर-8 की तस्वीर अब लगभग साफ नजर आ रही है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ग्रुप स्टेज अब अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है और टूर्नामेंट का रोमांच अगले चरण यानी सुपर-8 की ओर बढ़ रहा है। मंगलवार शाम तक 8 में से 7 टीमें सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं, जबकि एक स्थान अभी खाली है। इस बचे हुए स्थान के लिए मुकाबला अब अमेरिका (USA) और पाकिस्तान के बीच सिमटा हुआ है — इनमें से किसी एक को आगे का सफर तय करना है।

ग्रुप स्टेज का मौजूदा हाल

अब तक के नतीजों के आधार पर ग्रुप B, C और ग्रुप D से 2-2 टीमें सुपर-8 में क्वालीफाई कर चुकी हैं। वहीं ग्रुप A से फिलहाल केवल एक ही टीम (भारत) ने ही अगले दौर में प्रवेश किया है। इसी वजह से आखिरी कुछ मुकाबलों पर सबकी नजरें टिकी हैं, क्योंकि नेट रन रेट और बड़े अंतर की जीतें निर्णायक साबित हो सकती हैं।

सुपर-8 का फॉर्मेट और ग्रुपिंग

आईसीसी के तय फॉर्मेट के मुताबिक सुपर-8 चरण में दो ग्रुप—G1 और G2 होंगे, जिनमें चार-चार टीमें शामिल रहेंगी।

  • हर टीम अपने ग्रुप की बाकी तीन टीमों के खिलाफ एक-एक मैच खेलेगी।
  • प्रत्येक ग्रुप की टॉप-2 टीमें नॉकआउट चरण यानी सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।
  • सेमीफाइनल जीतने वाली टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी।

SUPER 8 – ग्रुप G1 (Pre-Seeding)

स्थानटीममैचजीतहारनो रिज़ल्टअंकNRR
1जिम्बाब्वे000000.000
2दक्षिण अफ्रीका000000.000
3वेस्टइंडीज000000.000
4भारत000000.000

🏏 SUPER 8 – ग्रुप G2 (Pre-Seeding)

स्थानटीममैचजीतहारनो रिज़ल्टअंकNRR
1पाकिस्तान/USA/नीदरलैंड000000.000
2न्यूज़ीलैंड000000.000
3इंग्लैंड000000.000
4श्रीलंका000000.000

गौर करने वाली बात यह है कि ग्रुप स्टेज के अंक सुपर-8 में आगे नहीं बढ़ेंगे—हर टीम नए सिरे से अपनी दौड़ शुरू करेगी।

भारत की स्थिति और सुपर-8 के मुकाबले

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में टीम इंडिया का सफर बेहद रोमांचक होने वाला है। ग्रुप स्टेज में शीर्ष स्थान हासिल करने के बाद गत विजेता भारत ने अगले दौर के लिए अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है और अब उसकी नजर खिताब की ओर है। सुपर-8 में भारत को तीन मुकाबले खेलने हैं, जिनका शेड्यूल और विरोधी टीमें धीरे-धीरे स्पष्ट हो रही हैं।

पहला सुपर-8 मुकाबला: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका

    टीम इंडिया सुपर-8 चरण की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगी। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला 22 फरवरी (रविवार) को खेला जाएगा। मैच का आयोजन दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम—अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम—में होगा।

    भारतीय समयानुसार यह मुकाबला शाम 7:00 बजे शुरू होगा। दोनों टीमों की मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह मैच सुपर-8 के सबसे बड़े आकर्षणों में से एक माना जा रहा है।

    दूसरे मुकाबला: सस्पेंस बरकरार

      टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 में भारत अपना दूसरा मुकाबला किस टीम के खिलाफ खेलेगा, इसका फैसला आज यानी 17 फरवरी को होने वाले ग्रुप स्टेज के अहम मैच पर निर्भर करेगा, जिसमें जिम्बाब्वे और आयरलैंड आमने-सामने होंगे।

      • बता दें कि मंगलवार (17 फरवरी) शाम साढ़े 5 बजे जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया, दोनों टीमों के बीच 1-1 अंक बंट गया, ऐसे में, ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट से बाहर हो गई और भारत का दूसरा सुपर-8 मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ तय हो गया है।
      • वहीं अगर जिम्बाब्वे को हार मिलती, तो फिर ग्रुप चरण के अंतिम नतीजों का इंतजार करना होता, जिससे यह तय होता कि ऑस्ट्रेलिया या जिम्बाब्वे में से कौन सुपर-8 में पहुंचता।

      बताते चलें कि भारत का यह दूसरा सुपर-8 मुकाबला 25 फरवरी (बुधवार) को श्रीलंका के कोलंबो स्थित आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।

      तीसरा मुकाबला: भारत बनाम वेस्टइंडीज

      सुपर-8 चरण में भारत का तीसरा और आखिरी मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ होगा। यह मुकाबला 1 मार्च 2026 (रविवार) को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडेन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी। यह मुकाबला सेमीफाइनल की तस्वीर साफ करने में निर्णायक भूमिका निभा सकता है।

      ICC T20 World Cup 2026 – सुपर 8 मैच शेड्यूल

      मुकाबलाग्रुपतारीखसमय (IST)समय (GMT)स्थान
      न्यूज़ीलैंड बनाम A2*ग्रुप 221 फरवरीशाम 7:00 बजेदोपहर 1:30 बजेआर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
      इंग्लैंड बनाम श्रीलंकाग्रुप 222 फरवरीदोपहर 3:00 बजेसुबह 9:30 बजेपल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी
      भारत बनाम दक्षिण अफ्रीकाग्रुप 122 फरवरीशाम 7:00 बजेदोपहर 1:30 बजेनरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
      जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीजग्रुप 123 फरवरीशाम 7:00 बजेदोपहर 1:30 बजेवानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
      इंग्लैंड बनाम A2*ग्रुप 224 फरवरीशाम 7:00 बजेदोपहर 1:30 बजेपल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी
      न्यूज़ीलैंड बनाम श्रीलंकाग्रुप 225 फरवरीशाम 7:00 बजेदोपहर 1:30 बजेआर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
      वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीकाग्रुप 126 फरवरीदोपहर 3:00 बजेसुबह 9:30 बजेनरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
      भारत बनाम जिम्बाब्वेग्रुप 126 फरवरीशाम 7:00 बजेदोपहर 1:30 बजेएम. ए. चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
      इंग्लैंड बनाम न्यूज़ीलैंडग्रुप 227 फरवरीशाम 7:00 बजेदोपहर 1:30 बजेआर. प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो
      श्रीलंका बनाम A2*ग्रुप 228 फरवरीशाम 7:00 बजेदोपहर 1:30 बजेपल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम, कैंडी
      जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीकाग्रुप 11 मार्चदोपहर 3:00 बजेसुबह 9:30 बजेअरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
      भारत बनाम वेस्टइंडीजग्रुप 11 मार्चशाम 7:00 बजेदोपहर 1:30 बजेईडन गार्डन्स, कोलकाता
      A2* = ग्रुप A से दूसरे स्थान पर क्वालीफाई करने वाली टीम, जिसमें पाकिस्तान, नीदरलैंड या USA में से कोई एक शामिल होगी।

      कौन फंसा, कौन सुरक्षित?

      इस समय अब केवल पाकिस्तान की स्थिति पूरी तरह सुरक्षित नहीं कही जा सकती। सुपर-8 का टिकट अब नेट रन रेट और बचे हुए मुकाबलों के नतीजों पर निर्भर करेगा। यही अनिश्चितता टूर्नामेंट के रोमांच को और बढ़ा रही है।

      लगातार दो मैच गंवाने के बाद ग्रुप-B में ऑस्ट्रेलिया की राह सबसे ज्यादा कठिन हो गई थी, जहां उसकी किस्मत अब जिम्बाब्वे, आयरलैंड और ओमान के नतीजों से भी जुड़ गई थी। लेकिन बारिश ने कंगारुओं की उम्मीदों पर पानी फेर दिया और वे टूर्नामेंट से बाहर हो गए। दूसरी ओर ग्रुप-A में पाकिस्तान के सामने साफ समीकरण है—उसे सुपर-8 की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए नामीबिया के खिलाफ अगला मुकाबला हर हाल में जीतना होगा।

      जैसे-जैसे ग्रुप स्टेज खत्म होने की ओर बढ़ रहा है, सुपर-8 की तस्वीर और साफ होती जाएगी। भारत की मजबूत फॉर्म को देखते हुए टीम को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, लेकिन सुपर-8 में हर मुकाबला नॉकआउट जैसा होने के आसार हैं।