सोना-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, MCX पर गोल्ड ₹1600 फिसला, सिल्वर में करीब ₹8.5 हजार की टूट; जानें महानगरों में आज का भाव

0
1

Gold and Silver Prices: घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोमवार, 16 फरवरी 2026, को सोने और चांदी की कीमतों में साफ गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबारी सत्र की शुरुआत से ही दोनों कीमती धातुओं पर दबाव देखने को मिला, जिससे निवेशकों और ज्वैलरी बाजार में हलचल तेज हो गई।

MCX पर 2 अप्रैल 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा सोमवार को 1,54,999 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। इससे पहले के कारोबारी सत्र में सोना 1,55,895 रुपये पर बंद हुआ था। सुबह करीब 10 बजे तक सोना 1.03 प्रतिशत यानी लगभग 1600 रुपये टूटकर 1,54,300 रुपये के स्तर पर कारोबार करता दिखा। शुरुआती कारोबार में गोल्ड फ्यूचर ने 1,55,100 रुपये का इंट्राडे हाई भी छुआ, लेकिन इसके बाद बिकवाली हावी हो गई।

चांदी में ज्यादा तेज गिरावट

सोने के मुकाबले चांदी में गिरावट कहीं ज्यादा तेज रही। MCX पर 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाली सिल्वर फ्यूचर करीब 3.48 प्रतिशत या लगभग 8,500 रुपये टूटकर 2,35,868 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड करती नजर आई। कारोबारी दिन की शुरुआत चांदी ने करीब 2,38,500 रुपये के स्तर से की थी, जो सुबह तक का हाई भी रहा। इसके बाद लगातार दबाव के चलते कीमतें फिसलती चली गईं।

सुबह 10 बजे तक बाजार का तकनीकी आकलन (MCX)

एमसीएक्स पर सोने में फिलहाल निचले स्तरों पर सपोर्ट देखने को मिल रहा है। तकनीकी रूप से सोना ₹1,54,400 से ₹1,53,150 के दायरे में सहारा बनाए हुए है, जबकि ऊपर की ओर ₹1,56,800 से ₹1,58,200 के स्तर पर मजबूत रुकावट मानी जा रही है।

चांदी में भी यही रुझान दिख रहा है। विश्लेषकों के अनुसार, एमसीएक्स पर चांदी को ₹2,38,800 से ₹2,32,000 के बीच सपोर्ट मिल रहा है, वहीं तेजी की स्थिति में ₹2,49,100 से ₹2,55,000 के दायरे में रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

स्पॉट मार्केट में चांदी के ताजा भाव

स्पॉट बाजार की बात करें तो दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में आज 10 ग्राम चांदी 2,680 रुपये में बिक रही है। वहीं 100 ग्राम चांदी खरीदने के लिए ग्राहकों को 26,800 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं।

चेन्नई में चांदी सबसे महंगी बनी हुई है, जहां 10 ग्राम चांदी का भाव करीब 2,800 रुपये दर्ज किया गया।

महानगरों में आज सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम)

दिल्ली

  • 24 कैरेट: ₹1,56,590
  • 22 कैरेट: ₹1,43,550
  • 18 कैरेट: ₹1,17,480

मुंबई

  • 24 कैरेट: ₹1,56,440
  • 22 कैरेट: ₹1,43,400
  • 18 कैरेट: ₹1,17,330

चेन्नई

  • 24 कैरेट: ₹1,57,530
  • 22 कैरेट: ₹1,44,400
  • 18 कैरेट: ₹1,23,500

कोलकाता

  • 24 कैरेट: ₹1,56,440
  • 22 कैरेट: ₹1,43,400
  • 18 कैरेट: ₹1,17,330

अहमदाबाद

  • 24 कैरेट: ₹1,56,490
  • 22 कैरेट: ₹1,43,450
  • 18 कैरेट: ₹1,17,380

हैदराबाद

  • 24 कैरेट: ₹1,56,440
  • 22 कैरेट: ₹1,43,400
  • 18 कैरेट: ₹1,17,330

लखनऊ

  • 24 कैरेट: ₹1,56,590
  • 22 कैरेट: ₹1,43,550
  • 18 कैरेट: ₹1,17,480

पटना

  • 24 कैरेट: ₹1,56,490
  • 22 कैरेट: ₹1,43,450
  • 18 कैरेट: ₹1,17,380

बाजार जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में अमेरिका के आर्थिक आंकड़े और वैश्विक संकेतों के आधार पर सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। निवेशकों को सलाह दी जा रही है कि वे शॉर्ट टर्म उतार-चढ़ाव से सतर्क रहें और लंबी अवधि की रणनीति के साथ ही निवेश करें।