आज यानी शुक्रवार को देशभर में सोने और चांदी के भावों में फिर से तेजी देखने को मिली है। 24 कैरेट सोना औसतन ₹1,22,000 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि 22 कैरेट सोना ₹1,11,850 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना करीब ₹91,520 प्रति 10 ग्राम के आसपास बिक रहा है। गुरुवार को भी सोने में ₹2,000 प्रति 10 ग्राम तक की तेजी दर्ज की गई थी। मार्केट विशेषज्ञों का कहना है कि घरेलू बाजार और ग्लोबल संकेतों के बीच कीमती धातुओं के भावों में इस हफ्ते उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।
चांदी के दामों में भी तेजी जारी
शुक्रवार को देश में चांदी का भाव ₹1,52,500 प्रति किलो के आसपास चल रहा है। गुरुवार को भी चांदी की कीमतों में उछाल देखा गया था, जब यह ₹1,46,150 प्रति किलो से बढ़कर ₹1,48,242 रुपये प्रति किलो पहुंच गई थी।
मुख्य शहरों में सोने-चांदी के दाम (7 नवंबर 2025)
- दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,22,170 प्रति 10 ग्राम, 22 कैरेट सोना ₹1,12,000 और 18 कैरेट सोना ₹91,670 प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।
- मुंबई में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,22,020, 22 कैरेट ₹1,11,850 और 18 कैरेट सोना ₹91,520 प्रति 10 ग्राम है।
- चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹1,22,950, 22 कैरेट ₹1,12,700 और 18 कैरेट सोना ₹94,000 प्रति 10 ग्राम मिल रहा है।
- कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,22,020, 22 कैरेट ₹1,11,850 और 18 कैरेट सोना ₹91,520 प्रति 10 ग्राम है।
- वहीं, सभी शहरों में चांदी औसतन ₹1,52,500 प्रति किलो के करीब बनी हुई है, जबकि चेन्नई में यह ₹1,65,500 प्रति किलो तक पहुंच गई है।
गुरुवार को भी रही तेजी
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, गुरुवार को 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,20,670 प्रति 10 ग्राम था, जो बुधवार के ₹1,20,419 से ₹251 ज्यादा था। 22 कैरेट सोना ₹1,10,534 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹90,503 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था।
MCX और ग्लोबल मार्केट में रुझान
- मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर 2025 कॉन्ट्रैक्ट में सोने का दाम 0.69% बढ़कर ₹1,21,352 प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि चांदी का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट 0.92% बढ़कर ₹1,48,675 प्रति किलो पर पहुंचा।
- अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी देखी गई, जहां कॉमेक्स पर सोना 0.63% बढ़कर $4,017.45 प्रति औंस और चांदी 0.81% बढ़कर $48.41 प्रति औंस पर पहुंच गई।
- मार्केट एनालिस्ट का मानना है कि सोने का प्रमुख सपोर्ट लेवल $3,870 प्रति औंस और चांदी का सपोर्ट लेवल $46.50 प्रति औंस है। डॉलर इंडेक्स और अमेरिकी रोजगार आंकड़ों के जारी होने से पहले सोने-चांदी के भावों में हलचल जारी रहने की संभावना है।









