रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ हर हफ्ते नए ट्विस्ट और ड्रामे से दर्शकों को सरप्राइज कर रहा है। इस बार का वीकेंड का वार भी हाई-वोल्टेज इमोशन और झगड़ों से भरा रहा। जहां दो पॉपुलर कंटेस्टेंट नतालिया और नगमा मिराजकर को दर्शकों की वोटिंग में पिछड़ने के चलते घर से बाहर होना पड़ा, वहीं घर के अंदर गुटबाजी और टकराव का सिलसिला भी तेज होता दिखा। इन दोनों के एविक्शन ने फैंस को हैरान कर दिया क्योंकि इन्हें मजबूत दावेदार माना जा रहा था।
अभिषेक और शहबाज में भिड़ंत
इस हफ्ते घर के माहौल में सबसे बड़ा धमाका अभिषेक बजाज और शहबाज बदेशा के बीच हुई बहस रही। दोनों की गर्मागर्म झड़प ने शो का पूरा टोन बदल दिया। रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि झगड़े के बाद बिग बॉस ने दोनों को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया है। हालांकि, बाद में ये खबर महज अफवाह साबित हुई क्योंकि नॉमिनेशन लिस्ट में शहबाज का नाम शामिल नहीं है।
इसी बीच, घरवालों ने शिकायत की कि उनके कपड़े, कॉफी और मसाले गायब हो रहे हैं। कुछ सदस्यों ने इसका ठीकरा बिग बॉस पर ही फोड़ दिया। इस पर बिग बॉस ने साफ किया कि सामान गायब करने में उनकी कोई भूमिका नहीं है और घरवालों को अपने बर्ताव पर खुद नज़र डालने की जरूरत है।
नॉमिनेशन राउंड और वोटिंग
बिग बॉस ने इस हफ्ते नॉमिनेशन के लिए नया टास्क दिया। सभी सदस्यों को असेंबली रूम में बुलाकर कहा गया कि वे दो-दो सदस्यों को नॉमिनेशन से बचाएं। इस वोटिंग प्रक्रिया के बाद पांच बड़े नाम नॉमिनेशन की लिस्ट में आ गए।
किसने किसे बचाया?
फरहाना → नेहल, गौरव
प्रणित → तान्या, फरहाना
नीलम → तान्या, कुनिका
नेहल → फरहाना, शहबाज
बसीर → नीलम, जीशान
जीशान → तान्या, शहबाज
अमाल → नीलम, जीशान
गौरव → मृदुल, नीलम
अवेज़ → प्रणित, मृदुल
तान्या → नीलम, जीशान
मृदुल → नीलम, अवेज़
अशनूर → गौरव, तान्या
शहबाज → जीशान, कुनिका
कुनिका → नीलम, शहबाज
अभिषेक → अवेज़, अशनूर
इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 5 कंटेस्टेंट
अभिषेक बजाज
अशनूर कौर
प्रणित मोर
नेहल चुडासमा
बसीर अली
इनमें कई चेहरे ऐसे हैं जिन्हें अब तक शो का मजबूत खिलाड़ी माना जा रहा था। लेकिन नॉमिनेशन के बाद अब इनकी स्थिति डांवाडोल हो गई है। आने वाला हफ्ता यह तय करेगा कि इनमें से किसे दर्शकों का प्यार मिलेगा और किसे घर से अलविदा कहना पड़ेगा।









