भारत की ‘देसी आइसक्रीम्स’ का अंतरराष्ट्रीय मंच पर जलवा, तीन फ्लेवर पहुंचे दुनिया की टॉप 100 लिस्ट में

0
10
भारत की देसी आइसक्रीम्स का अंतरराष्ट्रीय मंच पर जलवा
भारत की देसी आइसक्रीम्स का अंतरराष्ट्रीय मंच पर जलवा

गर्मियों की तपिश में जब ठंडी आइसक्रीम की एक बाइट ज़ुबान पर रखी जाती है, तो वो सिर्फ स्वाद नहीं होता, वो बचपन की छुट्टियां, दोस्तों संग बिताया वक्त और गर्मियों की दोपहर का मीठा सुकून होता है। भारत में आइसक्रीम केवल एक मिठाई नहीं, बल्कि यादों की थाली है। अब वही देसी स्वाद दुनिया भर में सराहा जा रहा है। हाल ही में सामने आई “वर्ल्ड टॉप 100 आइकॉनिक आइसक्रीम्स” की लिस्ट में भारत की तीन आइसक्रीम्स ने अपना नाम दर्ज कराया है — और यह लगातार दूसरा साल है जब ये नाम इस वैश्विक सूची में शामिल हुए हैं।

22वें नंबर पर मुंबई की मैंगो सैंडविच

मुंबई की पहचान बन चुका ‘के रुस्तम एंड कंपनी’ पिछले 70 सालों से ग्राहकों को स्वाद की विरासत परोस रहा है। यहां की मैंगो सैंडविच आइसक्रीम, जिसमें दो क्रिस्पी बिस्किट्स के बीच मलाईदार आम की आइसक्रीम भरी होती है, न केवल स्वाद में अनोखी है बल्कि यादों को भी ताज़ा कर देती है। इसी देसी और दमदार टेस्ट ने इसे दुनिया की टॉप आइसक्रीम्स की सूची में 22वां स्थान दिलाया है।

33वें नंबर पर मंगलुरु की ‘गढ़बढ़’

कर्नाटक के तटीय शहर मंगलुरु में पब्बा रेस्तरां की ‘गढ़बढ़ आइसक्रीम’ एक परंपरा जैसी बन चुकी है। इसमें वनीला, स्ट्रॉबेरी, जेली, फलों, ड्रायफ्रूट्स और सिरप की परतें होती हैं, जो हर एक चम्मच के साथ बदलता अनुभव देती हैं। यही विविधता इसे केवल एक आइसक्रीम नहीं, बल्कि एक अनुभव बनाती है। इस खास अंदाज़ ने ‘गढ़बढ़’ को इस लिस्ट में 33वां स्थान दिलाया।

40वें नंबर पर ‘टेंडर कोकोनट’

मुंबई के जुहू से शुरू हुई ‘टेंडर कोकोनट’ आइसक्रीम 1984 से लोगों का दिल जीत रही है। इसका जादू है ताजे नारियल के गूदे में — बिना किसी कृत्रिम स्वाद या प्रिज़र्वेटिव्स के। यह नेचुरल और हेल्दी फ्लेवर इसे खास बनाता है, और इसी वजह से इसे दुनिया की टॉप आइसक्रीम्स में 40वां स्थान मिला है। इन तीन भारतीय फ्लेवर ने यह साबित कर दिया है कि देसी स्वाद अब केवल लोकल नहीं रहा, बल्कि ग्लोबल बन गया है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी मान्यताओं और उपलब्ध तथ्यों पर आधारित है। APN NEWS इस जानकारी की पुष्टि नहीं करता। किसी भी निर्णय से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।