Facebook Twitter Youtube
Sign in
  • English
  • देश
  • Top News
  • अपना प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • विदेश
  • लीगल न्यूज
  • बॉलीवुड
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • अध्यात्म
  • किताबों की दुनिया
  • Live TV
Sign in
Welcome!Log into your account
Forgot your password?
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
Search
Sunday, July 19, 2026
  • Sign in / Join
Facebook Twitter Youtube
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Privacy Policy
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
Apn News APN News Hindi
Apn News Apn News
  • English
  • देश
  • Top News
  • अपना प्रदेश
  • मनोरंजन
  • खेल
  • विदेश
  • लीगल न्यूज
  • बॉलीवुड
  • व्यापार
  • शिक्षा
  • अध्यात्म
  • किताबों की दुनिया
  • Live TV
Home व्यापार SBI खाताधारकों के लिए जरूरी अलर्ट: रोजाना इस समय डाउन रह सकता...
  • व्यापार

SBI खाताधारकों के लिए जरूरी अलर्ट: रोजाना इस समय डाउन रह सकता है नेट बैंकिंग सर्वर, बैंक ने दी जानकारी

By
APN NEWS
-
June 25, 2025
0
30
Share
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
Linkedin
Email
Print
Telegram
    SBI खाताधारकों के लिए जरूरी अलर्ट
    SBI खाताधारकों के लिए जरूरी अलर्ट

    अगर आपका खाता भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में है, तो यह खबर आपके लिए अहम है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने ग्राहकों को चेतावनी दी है कि हर रोज एक निश्चित समय पर नेट बैंकिंग सेवाएं कुछ देर के लिए प्रभावित हो सकती हैं। इसके पीछे वजह है बैंक द्वारा किया जा रहा नियमित मेंटनेंस।

    हर दिन सुबह हो सकता है असर

    SBI ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी दी है कि रोजाना सुबह 4:45 बजे से 5:45 बजे के बीच नेट बैंकिंग सेवाएं 3 से 4 मिनट के लिए बाधित रह सकती हैं। बैंक ने कहा, “प्रिय ग्राहक, हमारी नियमित बैंकिंग रखरखाव गतिविधियों के कारण, आपको प्रतिदिन इस समय रुकावट का सामना करना पड़ सकता है। हमें हुई असुविधा के लिए खेद है।”

    मेंटनेंस है सामान्य प्रक्रिया

    SBI समेत देश के लगभग सभी बड़े बैंक अपने सिस्टम की सुरक्षा और अपग्रेडेशन के लिए इस तरह के रखरखाव कार्य करते हैं। यह मेंटनेंस कार्य आमतौर पर देर रात या तड़के किए जाते हैं, ताकि ग्राहकों के लेनदेन पर इसका न्यूनतम असर पड़े।

    SBI की ओर से ग्राहकों को अहम सलाहें

    SBI ने अपने ग्राहकों के लिए कुछ जरूरी सुझाव भी साझा किए हैं:

    • टैक्स पेमेंट का विकल्प: अब ग्राहक स्टेट बैंक पेमेंट गेटवे के जरिए किसी भी बैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड से अपना इनकम टैक्स या कॉर्पोरेट टैक्स जमा कर सकते हैं।
    • पासवर्ड अपडेट करें: बैंक ने ग्राहकों को सलाह दी है कि वे हर 365 दिन में एक बार अपना प्रोफाइल पासवर्ड बदलें, ताकि साइबर फ्रॉड से खुद को सुरक्षित रख सकें।
    • सतर्क रहें फर्जी कॉल्स से: SBI ने स्पष्ट किया है कि बैंक कभी भी फोन कॉल, SMS या ईमेल के जरिए OTP, CVV, पिन या कार्ड डिटेल्स नहीं मांगता। अगर इस तरह की कोई रिक्वेस्ट मिलती है, तो तुरंत सतर्क हो जाएं और अपनी जानकारी किसी से साझा न करें।
    • इमरजेंसी में मदद लें: किसी भी इमरजेंसी या समस्या की स्थिति में ग्राहक SBI के टोल फ्री नंबर 1800 1234 और 1800 2100 पर कॉल कर सकते हैं।
    • यदि आप नियमित रूप से सुबह के वक्त SBI नेट बैंकिंग का इस्तेमाल करते हैं, तो इस तय समय के दौरान कुछ मिनटों की रुकावट के लिए तैयार रहें। यह मेंटनेंस सुरक्षा और बेहतर सेवा के उद्देश्य से किया जा रहा है, जिससे आपकी डिजिटल बैंकिंग और अधिक सुरक्षित और भरोसेमंद बन सके।
    • TAGS
    • SBI daily downtime
    • SBI login issues today
    • SBI maintenance schedule
    • SBI Net Banking
    • SBI net banking timing
    • SBI OTP login rule
    • SBI password reset policy
    • SBI profile password rules
    • SBI service downtime
    • State Bank of India update
    Share
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
    Linkedin
    Email
    Print
    Telegram
      Previous articleAxiom-4 मिशन: शुभांशु शुक्ला की ऐतिहासिक अंतरिक्ष यात्रा, 28 घंटे की उड़ान के बाद 14 दिन स्पेस स्टेशन पर
      Next articleक्या बार-बार ब्लड प्रेशर मापना सही है? जानिए घरेलू निगरानी कितनी जरूरी है और कब करें चेक
      APN NEWS
      APN NEWS

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      देश

      MSP पर रिकॉर्ड खरीद से UP के किसानों को बड़ी राहत, सरकारी खरीद में बना कीर्तिमान

      अपना प्रदेश

      UP News: रोजगार मेले में 10,283 युवाओं को मिली नौकरी, 830 कंपनियों ने दिया रोजगार का मौका

      अपना प्रदेश

      पौधरोपण महायज्ञ-2026: गुरु पूर्णिमा से पहले UP में स्थापित होंगे समृद्धि, कपि, ऊर्जा और समरस वन

      Apn News
      इस समय ए पी एन न्यूज़ भारत में सब से ज्यादा भरोसेमंद और अधिक देखा जाने वाला चैनल है| ए पी एन ख़बरों की दुनिया की हर क्रांति में सब से आगे रहा है | समाचारों की गहराई, विश्लेषण और अहम् मुद्दों पर निष्पक्ष तीखी चर्चा हमारी पहचान बन चुकी है |
      Contact us: [email protected]
      Facebook Twitter Youtube

      POPULAR POSTS

      कोरोना की वो बातें, जिन्हें जानना आपके और आपके परिवार के...

      March 24, 2020
      Padma Shri Award Benefits

      Padma Shri Award से सम्मानित लोगों को क्या-क्या मिलती है सुविधाएं,...

      November 11, 2021
      Kanpur Dehat

      कानपुर देहात अग्निकांड पर राज्य में राजनीति तेज, सपा ने उठाया...

      February 15, 2023

      POPULAR CATEGORY

      • देश18857
      • Top News14247
      • अपना प्रदेश5715
      • मनोरंजन4119
      • खेल3632
      • विदेश2286
      • लीगल न्यूज2070
      • बॉलीवुड1805
      • व्यापार1631
      • About Us
      • Career with Us
      • Contact Us
      • Privacy Policy
      • Live TV
      © APN News
      MORE STORIES
      mobile phone

      मोबाइल उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी, 1 अक्टूबर से कॉल रेट सस्ती

      September 20, 2017
      Petrol-Diesel cheaper by two rupees and Government has reduced excise duty

      दो रुपये सस्ता हुआ पेट्रोल-डीज़ल, सरकार ने एक्साइज़ ड्यूटी घटाई

      October 4, 2017