दिल्ली की महिलाओं के लिए महिला समृद्धि योजना के तहत ₹2500 की सहायता राशि पाने का सुनहरा मौका है, लेकिन इस बार रेखा गुप्ता सरकार ने 7 नई शर्तें लागू कर दी हैं जिनके बिना इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। अगर आप इस योजना का फायदा लेना चाहती हैं तो अपनी पात्रता जरूर चेक कर लें।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में महिला समृद्धि योजना को लेकर गाइडलाइन बनाई जा रही है। इस योजना का लाभ पाने वाली महिलाओं को इन 7 शर्तों को पूरा करना होगा। योजना की मॉनिटरिंग जिले स्तर से लेकर खुद मुख्यमंत्री कार्यालय करेगा। रेखा गुप्ता सरकार की महिला समृद्धि योजना का मकसद महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनकी आजीविका में मदद करना है। सरकार हर महीने ₹2500 सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर करेगी, लेकिन इसके लिए इन शर्तों को पूरा करना होगा।
महिला समृद्धि योजना की 7 नई शर्तें:
- 1- एक परिवार से केवल एक ही महिला को इस योजना का लाभ मिलेगा।
- 2- एक बीपीएल कार्ड पर यदि चार महिलाओं के नाम दर्ज हैं तो बीपीएल कार्ड में दर्ज उम्र के हिसाब से सबसे अधिक उम्र वाली महिला को इस योजना का लाभ मिलेगा।
- 3- यदि महिला के तीन से अधिक बच्चे हैं तो उस महिला को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- 4- जिस महिला के तीन बच्चे हैं और तीनों का टीकाकरण नहीं हुआ है तो उसे महिला समृद्धि योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- 5- महिला के पास बीपीएल कार्ड होना अनिवार्य है।
- 6- महिला की उम्र 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए।
- 7- योजना का पैसा सीधे महिला के बैंक अकाउंट में भेजा जाएगा।
पहले क्या थीं योजना की पात्रता शर्तें:
- महिला दिल्ली की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- सरकार द्वारा तय की गई आय सीमा के भीतर आना आवश्यक है।
- पहले से किसी अन्य सरकारी सहायता योजना का लाभ नहीं मिल रहा हो।
- बैंक खाता आधार से लिंक और सक्रिय होना चाहिए।
- नौकरीपेशा महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
- आवेदक के पास वैध राशन कार्ड होना जरूरी है।
- ई-केवाईसी और वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
- अगर आप इन शर्तों को पूरा करती हैं तो इस योजना का लाभ उठाने के लिए जल्द से जल्द आवेदन करें ताकि ₹2500 की राशि आपके खाते में समय पर पहुंच सके।