Rohit Sharma ODI Record: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा के पास वनडे क्रिकेट में एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका है। अगर वह न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले आगामी मुकाबले में 13 छक्के जड़ देते हैं, तो वह पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी (351 छक्के) को पीछे छोड़कर वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं।
350 छक्के पूरे करने वाले पहले भारतीय बन सकते हैं रोहित
रोहित शर्मा ने अब तक वनडे क्रिकेट में 339 छक्के लगाए हैं और वह इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। अगर वह 11 छक्के और लगा देते हैं, तो वह 350 छक्कों का आंकड़ा पार करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। वनडे क्रिकेट में अब तक कोई भी भारतीय खिलाड़ी 350 छक्के नहीं लगा पाया है।
वनडे में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज:
- शाहिद अफरीदी (पाकिस्तान) – 351 छक्के
- रोहित शर्मा (भारत) – 339 छक्के
- क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) – 331 छक्के
- सनथ जयसूर्या (श्रीलंका) – 270 छक्के
- महेंद्र सिंह धोनी (भारत) – 229 छक्के
वनडे क्रिकेट में लगा चुके हैं 32 शतक
रोहित शर्मा भारतीय टीम के लिए 2007 में वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक (भारत बनाम पाकिस्तान, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, ग्रुप ए मैच) हिटमैन ने 270 वनडे मैचों में 11049 रन बना चुके रोहित के नाम अब तक 32 वनडे शतक दर्ज हैं। वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में वह विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर के बाद तीसरे स्थान पर हैं।
क्या न्यूजीलैंड के खिलाफ बनेगा नया रिकॉर्ड?
अब सभी की निगाहें न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले पर होंगी, जहां रोहित शर्मा के पास यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका होगा। हालांकि खबर ये भी आ रही है कि रोहित प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हुए हैं ऐसे में वे ग्रुप स्टेज के तीसरे मुकाबले में रेस्ट भी ले सकते हैं। वैसे, अभी बीसीसीआई ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में, क्या हिटमैन इस मैच में 13 छक्के लगाकर शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ देंगे? इसका जवाब 2 मार्च को दुबई में होने वाले मुकाबले में जल्द ही क्रिकेट फैंस को मिल जाएगा।