69 साल की रेखा की खूबसूरती के आगे सब फेल! धमाकेदार परफॉर्मेंस से जीता सभी का दिल

0
8
रेखा की खूबसूरती के आगे सब फेल!
रेखा की खूबसूरती के आगे सब फेल!

शाहरुख खान से लेकर करण जौहर तक आईफा अवॉर्ड शो में नजर आएं लेकिन भई अवॉर्ड नाइट की महफिल तो किसी और ने ही लूट ली। जी हां, बिल्कुल सही सुना आपने, आईफा के मंच पर अक्सर यंग एक्ट्रेस डांस कर अवॉर्ड फंक्शन में चार चांद लगा देते हैं। लेकिन इस साल आईफा में एवरग्रीन ब्यूटी रेखा ने अपने डांस से महफील ही लूट ली। बॉलीवुड की उमराव जान ने अपने डांस से हर किसी को हैरान कर दिया।

और अब सोशल मीडिया पर रेखा की डांस की फोटो और वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहे हैं। फैंस बार-बार एक्ट्रेस की अदाओं को देखने पर मजबूर हो गए हैं। साथ ही उनकी फोटो-वीडियो पर कमेंट्स कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने उनकी एनर्जी की तारीफ करते हुए लिखा- यकीन करना मुश्किल है कि 69 साल की उम्र में कोई इतना शानदार परफॉर्मेंस कैसे दे सकता है। दूसरे यूजर ने लिखा- मंच पर रेखा की अदाओं ने फिर से दिल चुरा लिया।

बात दें, रेखा ने फिल्म ‘नटवरलाल’ के सुपरहिट गाने ‘परदेसिया’ पर डांस किया। इस गाने पर डांस करने के लिए उन्होंने गुलाबी-गोल्डन कलर के लंहगे को कैरी किया और साथ ही इस लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने हैवी ज्वैलरी भी कैरी की। उनका मेकअप भी बोल्ड और हैवी था, जिसमें वो कमाल की खूबसूरत लग रही थी। पिंक लहंगे में बॉलीवुड की उमराव जान की एक-एक झलक ने फैंस का दिल चुरा लिया है।

आईफा अवॉर्ड्स 2024 के मंच पर ना सिर्फ रेखा बल्कि कई सितारों ने अपना बेहद कमाल का परफॉर्मेंस दिया है। जी हां, इसमें शाहरुख खान, विक्की कौशल, कृति सेनन, नोरा फतेही, जाह्नवी कपूर जैसे बड़े कलाकारों ने भी कमाल का डांस किया है। इनके वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं।