स्वदेश कॉन्क्लेव 2024 में ‘ब्रांड भारत’ पर बोले अनुराग ठाकुर और मनोज तिवारी- विकसित भारत की कमान अब युवाओं के हाथ

0
11
स्वदेश कॉन्क्लेव 2024
स्वदेश कॉन्क्लेव 2024

8 अगस्त,2024 (गुरुवार) को दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में स्वदेश कान्क्लेव का आयोजन हुआ। स्वदेश कॉन्क्लेव – ‘ब्रांड भारत’ का आयोजन बालाजी फाउंडेशन, एपीएन न्यूज और इंडिया लीगल द्वारा किया गया। इस कॉनक्लेव में न्यायाधीश, वरिष्ठ पत्रकार, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स, राजनीतिक दिग्गज, और फिल्मी हस्तियां शामिल हुईं। इस मौके पर कॉनक्लेव में बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर और महशूर गायक और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कॉन्क्लेव की थीम ‘ब्रांड भारत’ के लिए युवाओं की जरूरत पर भाषण दिया।

कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए, भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि भारत के भविष्य को ‘ग्रीन इन्वेस्टमेंट’ का ज्ञान होना चाहिए। इस देश के युवाओं को देश के विकास के लिए वैश्विक सोच की जरूरत है। ‘नए युग का नव निर्माण आपके साथ है, युवा, उठो, जागो, यह देश तुम्हारे साथ है।’ उन्होंने आगे कहा कि देश इंटरनेट 4.O में विकास कर रहा है। भारत के भविष्य के लिए युवाओं को ‘ग्रीन इन्वेस्टमेंट’ की जानकारी होना जरूरी है। देश के विकास के लिए युवाओं को वैश्विक सोच की जरूरत है। जब राष्ट्र निर्माण की बात आती है तो देश और दुनिया में हर किसी का ध्यान युवाओं की ओर जाता है। युवा का अर्थ है गति, युवा का अर्थ है सपने, युवा का अर्थ है नई ऊर्जा, युवा का अर्थ है नई सोच, युवा का अर्थ है नए लक्ष्य, युवा का अर्थ है भविष्य, युवा का अर्थ है आशा की किरण, युवा का अर्थ है सूर्य। सूर्य जलकर सबको प्रकाश देता है। हमारा युवा भी राष्ट्र निर्माण के लिए काम कर रहा है।”

इसके अलावा भाजपा नेता ने फिल्म आरआरआर (RRR) के नाटु – नाटु का भी जिक्र किया और कहा कि इस गाने ने ऑस्कर जीतकर दुनिया भर में देश का मान बढ़ाया है। उन्होंने युवाओं से ब्रांड भारत को बढ़ावा देने का अनुरोध किया और साथ ही विकसित भारत बनाने के लिए युवाओं को दृढ़ संकल्प की जरूरत है। युवाओं के योगदान से ही भारत नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।

मनोज तिवारी का युवाओं को संदेश, बोले – अपनी स्किल पहचानिए, हर किसी के पास स्किल है…

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए कहा, एपीएन चैनल से हम काफी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। राजश्री राय और प्रदीप राय हमारे बहुत पुराने परिचित हैं। ‘ब्रांड भारत’ पर आज बहस हो रही है। हमारे भारत का युवा विकसित भारत की कमान अब युवाओं के हाथ में है।”

इसके अलावा, अन्य गायकों की ओर इशारा करते हुए मनोज तिवारी ने कहा, “ये सत्र बड़ा सुरीला है। ब्रांड भारत हर नागरिक की जिम्मेदारी है। हमें ये तय करना है कि ब्रांड भारत कैसे बनेगा। अग्निवीर का जिक्र करते हुए मनोज तिवारी ने कहा, इसे लेकर भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा, “अपनी स्किल पहचानिए, हर किसी के पास स्किल है। मेरे पास सिंगिंग का स्किल है। इसके बाद उन्होंने अपना प्रसिद्ध गाना, “ए राजा जी…” गाया।