वैश्विक रक्षा संबंधी जानकारियों पर नजर रखने वाली वेबसाइट ग्लोबल फायरपावर ने दुनिया की सबसे ताकतवर सेनाओं की रैकिंग जारी की है। ग्लोबल फायर पावर की मिलिट्री स्ट्रेंथ रैंकिंग 2024 में भारतीय सेना ने चौथा स्थान हासिल किया है। इस रैंकिंग में पहले स्थान पर संयुक्त अमेरिका, दूसरे पर रूस और तीसरे पर चीन हैं। इस लिस्ट के आखिरी पायदान पर भूटान की सेना है जबकि पाकिस्तान की सेना 9वें पायदान पर है। इस लिस्ट में पांचवें पायदान पर साउथ कोरिया और छठे पायदान पर यूके है। इस लिस्ट में कई और भी बड़े देश शामिल हैं।
Military Strength Ranking 2024: रिपोर्ट 145 देशों पर आधारित है
मिलिट्री स्ट्रेंथ रैंकिंग 2024 में 145 देशों की सैन्य शक्ति का आंकलन किया गया है जिसमें सैनिकों की संख्या, सैन्य उपकरण, वित्तीय स्थिरता, भौगोलिक स्थिति और उपलब्ध संसाधनों जैसे 60 से अधिक कारकों को ध्यान में रखा गया है। ग्लोबल फायर पावर ने अपनी रैकिंग के संबंध में कहा है कि उसका यूनिक, इन-हाउस फॉर्मूला छोटे लेकिन तकनीकी रूप से एडवांस देशों को बड़ी, कम विकसित शक्तियों के साथ स्पर्धा करने की अनुमति देता है। मिलिट्री स्ट्रेंथ रैंकिंग हर साल जारी की जाती है।
Military Strength Ranking 2024: विश्व की 10 शक्तिशाली सेना
अमेरिका
रूस
चीन
भारत
साउथ कोरिया
यूनाइटेड किंगडम
जापान
तुर्किये
पाकिस्तान
इटली
Military Strength Ranking 2024: विश्व की सबसे कमजोर सेना
भूटान
मोलदोवा
सूरीनाम
सोमालिया
बेनिन
लिबेरिया
बेलीज़
सेरा लिओन
सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक
आइसलैंड
यह भी पढ़ें:
पहले गई सांसदी अब जाएगा बंगला! महुआ मोइत्रा को केंद्र ने जारी किया आवास खाली करने का नोटिस…