पीएम मोदी को छेड़ना मालदीव को पड़ा महंगा, क्या बॉयकाट से बिगड़ सकती है Maldives की अर्थव्यवस्था?  

0
108

सोच समझकर ना बोलना कितना भारी पड़ सकता है, इसका सबसे बड़ा उदाहरण बीते 24 घंटे में मालदीव बन चुका है। मालदीव के नेताओं द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी से मालदीव खुद फंसता हुआ नजर आ रहा है। इस विवाद से सबसे अधिक नुकसान मालदीव के पर्यटन क्षेत्र को होता दिख रहा है। बता दें कि मालदीव की अर्थव्यवस्था में पर्यटन का खासा महत्त्व है। सोशल मीडिया पर बायकॉट मालदीव खूब ट्रेंड कर रहा है।

जिसके बाद खबरें आई हैं कि मालदीव में 10000 से अधिक होटलों की बुकिंग्स कैंसिल हो गई हैं, जबकि 5 हजार से ज्यादा फ्लाइट टिकटों को भी कैंसिल कर दिया गया है। वहीं पीएम मोदी पर टिप्पणी करने वाले तीनों मंत्रियों को मालदीव सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूअर ऑपरेटर्स का मानना है कि बायकॉट का असर अगले 20-25 दिनों में दिखने लगेगा।

बता दें कि टूरिज्म एक देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका अदा करता है। टूरिस्ट अपने साथ देश में बिजनेस लाता है, जिससे लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलते हैं। मालदीव की जीडीपी में पर्यटन का अहम हिस्सा है।

Maldives Tourism : मालदीव में सबसे ज्यादा भारतीय टूरिस्ट

मालदीव के पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2023 के अंत तक कुल 17 लाख 57 हजार 939 टूरिस्ट मालदीव आए थे। बता दें कि सबसे अधिक टूरिस्टों की संख्या भारतीयों की ही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मालदीव में भारत के बाद रूस और चीन के टूरिस्ट की संख्या सबसे अधिक रही थी।

अगर पिछले तीन सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो हर साल 2 लाख से अधिक भारतीय मालदीव गए थे। साल 2023 के दिसंबर महीने तक 2 लाख 09 हजार से अधिक भारतीय टूरिस्ट मालदीव घूमने गए थे। इससे पहले वर्ष 2022 में लगभग 2 लाख 41 हजार लोगों ने मालदीव का भ्रमण किया था। वहीं, साल 2021 में करीब 2 लाख 91 हजार लोगोनो ने मालदीव घूमने पहुंचे थे। ऐसे में, यह कहना गलत नहीं होगा कि बॉयकाट जारी रहने पर मालदीव की अर्थव्यवस्था को तगड़ा झटका लग सकता है।  

बायकॉट मालदीव पर बॉलीवुड हुआ एकजुट!

पीएम मोदी और लक्षद्वीप पर मालदीव के मंत्री द्वारा किए गए आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में कई बॉलीवुड स्टार्स से लेकर क्रिकेटर्स ने प्रतिक्रिया दी।

खिलाड़ी कुमार कहे जाने वाले एक्टर अक्षय कुमार ने इस मामले को लेकर अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स के अकाउंट लिखा, “मालदीव के प्रमुख नेताओं ने भारतीयों पर घृणित और नस्लवादी टिप्पणियां की। यह हैरान करने वाला है। मालदीव एक द्वीप है ऐसा जहां सबसे भारतीय लोग जाते हैं। हम अपने पड़ोसियों के प्रति अच्छे हैं, लेकिन हमें ऐसी बेवजह नफरत क्यों बर्दाश्त करनी चाहिए? मैंने कई बार मालदीव घूमा है और हमेशा इसकी तारीफ की है, लेकिन मेरे लिए अपनी गरिमा पहले है।” अक्षय ने लोगों से भारतीय टूरिज़्म को प्रोमोट करने की बात कहते हुए आगे कहा, “आइए हम भारतीय द्वीपों का एक्स्प्लोर करें और अपने देश के टूरिज्म को सपोर्ट करें”

बॉलीवुड के भाईजान कहे जाने वाले सलमान खान ने इस मामले को लेकर अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स के अकाउंट लिखा, “लक्षद्वीप के सुंदर, स्वच्छ और हैरान करने वाले समुद्र तटों पर हमारे माननीय पीएम मोदी को देखना बहुत अच्छा है और सबसे अच्छी बात यह है कि ये हमारे भारत में हैं।”

इसके अलावा, मधुर भंडारकर, जॉन अब्राहम, रणदीप हुड्डा और कंगना रनौत जैसे बॉलीवुड सितारों ने भी भारतीय टूरिज़्म और लक्षद्वीप को प्रमोट करने की बात कही।

यही नहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी भारतीय द्वीपों को एक्सप्लोर करने की बात कही, उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स के अकाउंट से भारतीय द्वीपों पर अपनी तस्वीरें साझा की और हैशटैग ExploreIndianIslands भी लिखा।

क्या है विवाद?

दरअसल 2 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे। वहां घूमने के दौरान उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैन्डल से फोटोज और वीडियोज शेयर किए थे, जिनमें पीएम मोदी बीच पर टहलते और कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे थे। पोस्ट को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, ‘आप लोगों को लक्षद्वीप घूमने जरूर जाना चाहिए।’  

जिसके बाद लक्षद्वीप और मालदीव की तुलना सोशल मीडिया पर शुरू हो गई। जिसपर मालदीव सरकार में मंत्री पद पर रहीं मरियम शिउना ने अपने एक्स अकाउंट पर पीएम मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी कर दी। बता दें कि मरियम ने पीएम मोदी की हालिया लक्षद्वीप यात्रा को लेकर उन्हें ‘विदूषक’ और ‘कठपुतली’ कहा था। इसके साथ ही  शिउना ने लक्षद्वीप का भी मजाक उड़ाया। उनके इस ट्वीट के बाद मालदीव के नेता मालशा शरीफ और महज़ूम माजिद भी शिउना के बोल ही गाने लगे। हालांकि, विवाद बहुत बड़ जाने के बाद शिउना को अपना पोस्ट डिलीट करना पड़ा। मालदीव सरकार ने तीनों मंत्रियों को सस्पेन्ड कर दिया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here