Exercise Harimau Shakti 2023: एक्सरसाइज हरिमऊ शक्ति के तहत चल रहा भारत-मलेशिया की सेना का संयुक्त सैन्य अभ्यास

Exercise Harimau Shakti 2023: इन दिनों भारत और मलेशिया की सेना के बीच शिलांग के उमरोई छावनी में द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास चल रहा है।

0
101
Exercise Harimau Shakti 2023
Exercise Harimau Shakti 2023

Exercise Harimau Shakti 2023: इन दिनों भारत और मलेशिया की सेना के बीच शिलांग के उमरोई छावनी में द्विपक्षीय सैन्य अभ्यास चल रहा है। हरिमऊ शक्ति 2023 के तहत ये प्रशिक्षण किया जा रहा है। बता दें, इसका आगाज सोमवार 23 अक्तूबर को हुआ था जोकि 5 नवम्बर तक चलेगा। इसमें मलेशियाई सेना की 5वीं रॉयल बटालियन के सैनिक और भारतीय सेना के राजपूत रेजिमेंट की एक बटालियन हिस्सा ले रही है।

Exercise Harimau Shakti 2023: भारत-मलेशिया सैनिकों का संयुक्त अभ्यास

इसका उद्देश्य उप-पारंपरिक परिदृश्य में मल्टी डोमेन ऑपरेशन के संचालन के लिए सैन्य क्षमता को बढ़ाना है। प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान, दोनों पक्ष एक संयुक्त कमांड पोस्ट स्थापित करेंगे और एक संयुक्त निगरानी केंद्र के साथ एक एकीकृत निगरानी ग्रिड बनाएंगे। बता दें, इस सैन्य अभ्यास का पिछला संस्करण नवंबर 2022 में पुलाई, क्लुआंग, मलेशिया में आयोजित किया गया था।

यह भी पढ़ें: