Chhath Puja: मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) छठ पूजा को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर लगातार हमलावर हैं। उन्होंने अयोध्या में खुद को अंगद और अरविंद केजरीवाल को रावण बताया है। मनोज तिवारी ने कहा कि जब यूपी, उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में छठ पूजा बैन न नहीं है तो दिल्ली में क्यों है? उन्होंने आरोप लगाया कि छठ पूजा के बजट को दिल्ली के सीएम ने पंजाब और उत्तराखंड में खर्च कर दिया है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लिखा पत्र
मनोज तिवारी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर उनकी नियत पर सवाल खड़ा किया है। पत्र में तिवारी ने तुष्टिकरण की राजनीति करने का भी आरोप लगाया है। उन्होंने लिखा है कि अब आपकी तरफ से केंद्र सरकार को पत्र लिखे जा रहे है। लेकिन अगर ये आपकी नियत छठ पूजा कराने की होती तो आप सितंबर में छठ पूजा पर प्रतिबंध लगाने से पहले केंद्र को पत्र लिखते।
‘जल्द शुरू की जाए छठ पूजा की तैयारी’
सांसद मनोज तिवारी ने AAP सरकार द्वारा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से 12 अक्टूबर को दिशा निर्देश मांगे जाने पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर केजरीवाल सरकार छठ पूजा को लेकर गंभीर होती तो प्रतिबंध लगाने से पहले सितंबर में ही दिशा निर्देश मांग लिए जाने चाहिए थे। सांसद मनोज तिवारी ने दिल्ली सरकार से दिल्ली में सार्वजनिक छठ पूजा की तैयारी जल्द से जल्द शुरू कराए जाने को कहा है।
![manoj tiwari 1](https://apnnews.in/wp-content/uploads/2021/10/manoj-tiwari-1-696x1024.jpg)
सार्वजनिक तौर पर ‘छठ’ पर्व मनाये जाने पर प्रतिबंध
इससे पहले छठ पूजा बैन को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे मनोज तिवारी घायल हो गए थे। दरअसल बीते साल कोरोना की दूसरी लहर में दिल्ली की खराब स्थिति को देखते हुए दिल्ली सरकार किसी भी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रमों के विषय में काफी सोच-समझ कर फैसला ले रही है। यही कारण है कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में यमुना नदी और अन्य स्थानों पर सार्वजनिक तौर पर ‘छठ’ पर्व मनाये जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था।
दिल्ली में अभी भी कोरोना संक्रमण पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है, जिसके कारण दिल्ली सरकार अब भी अलर्ट मोड पर चल रही है। बता दें कि पिछले साल भी दिल्ली सरकार और हाईकोर्ट ने छठ पूजा पर रोक लगा दी थी उस वक्त भी केजरीवाल और मनोज तिवारी के बीच ट्विटर वॉर हुई थी।
UP Election: अखिलेश यादव मिले फूलन देवी की मां से, निषाद वोटों पर है निशाना