PM Modi Visit in Egypt: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका के तीन दिवसीय दौरा पूरा करने के बाद शनिवार को मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंचे। मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबौली ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी मिस्र के दो दिवसीय राजकीय दौरे पर हैं। वह मिस्र के प्रधानमंत्री के साथ राउंड टेबल बैठक करेंगे और राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से भी मुलाकात करेंगे।
मिस्र में भारतीय समुदाय संघ की अध्यक्ष दीप्ति सिंह ने कहा, हम सभी काहिरा में पीएम मोदी से मिलने के लिए बहुत उत्साहित हैं।लगभग 300-350 लोगों को आज प्रधानमंत्री से मिलने के लिए यहां आमंत्रित किया गया है।
बीते दो दशकों से मिस्र में रह रहीं तोरल मेहता कहती हैं, आज हम सभी के लिए बहुत गर्व का क्षण है क्योंकि हम मिस्र की धरती पर पीएम मोदी को देखने जा रहे हैं। मैं लंबे समय से यहां रह रही हूं। यह मेरे और मेरे देश के लिए बहुत अच्छा है। मोदी जी के यहां आने से धरती पर दोनों देश एक साथ आए हैं। एक प्रवासी भारतीय महिला ने कहा, अगर फिल्म स्टार और पीएम मोदी को हमारे सामने खड़ा कर देंगे तो पीएम मोदी की तरफ भांगेंगे। हम उन्हें बहुत प्यार करते हैं।

PM Modi Visit in Egypt: दो देशों के बीच संबंध होंगे मजबूत
काहिरा में ही भारतीय मूल के सदस्य अमरनाथ दास ने बताया कि, पीएम मोदी की मिस्र यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मिस्र के रिट्ज कार्लटन होटल पहुंचे जहां उन्होंने भारतीय मूल के लोगों से मुलाकात की।
PM Modi Visit in Egypt: होटल में प्रदर्शित की अल-सीसी के भारत दौरे की तस्वीरें
PM Modi Visit in Egypt: मिस्र के राष्ट्रपति अल-सीसी की भारत यात्रा की तस्वीरें काहिरा के उस होटल में प्रदर्शित की गईं हैं। जहां प्रधानमंत्री मोदी आज मिस्र की अपनी दो दिवसीय राजकीय यात्रा के दौरान आने वाले हैं। पीएम मोदी के यहां पहुंचने पर उनका स्वागत करने के लिए भारतीय समुदाय के कई सदस्य भी होटल में मौजूद हैं।
PM Modi Visit in Egypt: बोहरा समुदाय से भेंट

मिस्र की राजधानी काहिरा में पीएम मोदी ने बोहरा समुदाय के सदस्यों से मुलाकात की।इस दौरान बोहरा समुदाय के लोगों ने उनसे कई विचार साझा किए।काहिरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिस्र की योग गुरु रीम जबाक और नाडा एडल से चर्चा की।
होटल के बाहर उमड़ी भीड़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखने के लिए यहां बसे भारतीयों में गजब का उत्साह है।उनका स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग काहिरा स्थित रिट्ज कार्लटन होटल के बाहर उमड़े। इस दौरान लोगों ने अपने हाथों में तिरंगा थामा हुआ था। उन्होंने वंदे मातरम, मोदी-मोदी के नारे लगाए। जेना नामक युवती ने पीएम के सामने शोले फिल्म का गाना ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे गाया। पीएम ने पूछा कि क्या वह कभी भारत गई हैं, हिंदी कहां से सीखी। जेना ने कहा, भारतीय फिल्में और गाने सुनकर हिंदी सीखी।
संबंधित खबरें
- Dawood Ibrahim: पाकिस्तान में बैठा अंडरवर्ल्ड डॉन का साथी हाजी सलीम कर रहा है LTTE में जान फूंकने की कोशिश
- Earthquake In Kazakhstan: मध्य एशिया के सबसे बड़े देश में फिर हिली धरती, जानें कितनी थी तीव्रता?