पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदुओं और सिखों का क्या हाल है यह दुनिया से छिपा नहीं है। अब पाकिस्तान से एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसे देखने बाद यही कहा जा सकता है कि अफगानिस्तान में तालिबान के आने के बाद पाकिस्तान में उसका असर साफ दिख रहा है।
वीडियो में 400 से अधिक लोग पाकिस्तानी युवा लड़की के साथ छेड़छाड़ करते हुए दिख रहे हैं। चील कौओं की तरह भीड़ एक लड़की पर टूटी पड़ी है। घटना ‘मीनार-ए-पाकिस्तान’ के पास हुई है जो कि ट्विटर पर ट्रेंड भी कर रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि घटना स्थल पर मौजूद हैवान लोग लड़की को जबरन उठा लेते हैं और उसके साथ बदलसूकी करते हैं। लड़की को हवा में उछालने लगते हैं।
पाकिस्तान की लाहौर पुलिस ने लड़की की शिकायत पर सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बात दें कि 14 अगस्त के दिन पीड़ित लड़की टिकटॉक वीडियो बना रही थी। उसके साथ 6 दोस्त भी थे तभी अचानक से 400 लोगों की भीड़ लड़की पर हमला बोल देती है। शर्मनाक बता तो यह है कि घटना तब हुई जब पूरा पाकिस्तान अपनी आजादी का जश्न मना रहा था।
लाहौर के लौरी अड्डा पुलिस स्टेशन में लड़की द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत में कहा गया है कि वो अपने 6 साथियों के साथ मीनार-ए-पाकिस्तान के करीब वीडियो शूट कर रही थी। तभी उनपर करीब 400 लोगों ने हमला कर दिया। उसने बताया कि उसके साथियों ने बचाने की बहुत कोशिश की, उन्होंने बवां से बचकर निकलने की भी कोशिश की लेकिन लोग लगातार उनके पीछे पड़े रहे।
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने पीड़ित लड़की का वीडियो शेयर किया है। (APN NEWS इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।)
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ट्विटर पर #MinarePakistan ट्रेंड कर रहा है। वीडियो को देखने के बाद रौंगटे खड़े हो जाते हैं आखिर किस तरह से एक आजाद मुल्क में लड़की पर 400 लोग हमला कर देते हैं।
बता दें कि पाकिस्तान में महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठते रहते हैं इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व राजनयिक की बेटी की इस्लामाबाद में हत्या कर दी गई थी। ‘डॉन’ अखबार के अनुसार, शौकत मुकादम की बेटी नूर मुकादम (उम्र 27 साल) की हत्या हुई थी।
यह भी पढ़ें:
पाकिस्तान: मदरसे में पिया पानी तो 8 साल के बच्चे पर हुआ मुकदमा, सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस को लगाई फटकार