Pakistan Flood: पाकिस्तान में बाढ़ से मचा हाहाकार, 3 करोड़ लोग घर से बेघर, 982 की मौत

0
288
Pakistan Flood
Pakistan Flood

Pakistan Flood: पाकिस्तान में बाढ़ से हालात बिगड़ते चले जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार अब तक तबाही से 982 लोगों की मौत हो गई है। 982 लोगों में से 343 बच्चों की मौत बताई जा रही है। वहीं यह भी आकड़ा सामने आया है कि 3 करोड़ लोग घर से बेघर भी हो गए है।

बिगड़ते हालात को देखते हुए पाकिस्तान सरकार ने नेशनल इमरजेंसी (National Emergency) भी घोषित कर दी है। हालात से निपटने के लिए पाकिस्तान सरकार ने आर्मी से सहायता लेने का विचार किया है। पाकिस्तान मीडिया के अनुसार एनडीएमए के आंकड़ों के मुताबिक पाकिस्तान में अगस्त माह में 166.8 मिमी बारिश हुई है।

Pakistan Flood: सिंध प्रांत के 23 जिलों में हाई अलर्ट

नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी से मिला जानकारी के अनुसार बाढ़ के चलते पिछले 24 घंटो में 45 लोगों की जान जा चुकी है। पाकिस्तान मीडिया के मुताबिक देश का 70 फीसदी हिस्सा बाढ़ की चपेट में है और सबसे ज्यादा सिंध प्रांत मार झेला रहा है। बता दें, सिंध प्रांत के 23 जिलों में हाई अलर्ट जारी किया गया है

  • सिंध प्रांत में 14 जून से गुरुवार तक 306 लोगों की गई जान।
Pakistan Flood
Pakistan Flood
  • बलूचिस्तान में 234 लोगों की मौत हो गई है।
  • पख्तूनख्वा में 185 लोगों की जान चली गई।

  • पंजाब प्रांत में 165 लोगों की जान चली गई।
  • POK में 37 लोग बाढ़ की वजह से मारे गए हैं।

संबंधित खबरें: