Nigeria News: नाइजीरिया में रविवार तड़के एक नौका पलटने से हादसा हो गया। इस घटना में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लापता हो गए। आपातकालीन अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार मरने वालों में अधिकतर महिलाएं एवं बच्चे हैं, जो कि नाइजीरिया के नाइजर प्रांत के मोकवा में नाव पर यात्रा करते समय डूब गए। नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रांत प्रमुख जैनब सुलेमान के अनुसार, नाव पर 100 से ज्यादा यात्री सवार थे और अंदेशा जताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है।

Nigeria News: 24 शव निकाले
Nigeria News: अब तक जारी बचाव कार्य के दौरान 24 शव निकाले जा चुके हैं और 30 लोगों को बचाया गया है। नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के प्रांत प्रमुख जैनब सुलेमान के मुताबिक, नाव पर 100 से ज्यादा यात्री सवार थे। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है। सुलेमान ने बताया कि अब तक बचाव कार्य के दौरान 24 शव निकाले जा चुके हैं और 30 लोगों को बचाया गया है।
Nigeria News: नाव पलटने से 100 लोगों की मौत
Nigeria News: मालूम हो कि इससे पहले भी इसी वर्ष जून में उत्तरी नाइजीरिया में एक बड़ा हादसा हुआ था।शादी से लौट रहे लोगों को ले जा रही एक नाव के पलट जाने से करीब 100 लोगों की जान चली गई थी।कई लोग लापता हो गए थे। यह हादसा पड़ोसी नाइजर राज्य के क्वारा राज्य में नाइजर नदी में हुआ था।
संबंधित खबरें
- Earthquake in Morocco: मोरक्को में आए शक्तिशाली भूकंप से मरने वालों की संख्या 2000 से ज्यादा, कई लोग हुए बेघर
- Accident in Iran: ईरान के नासिरिया शहर में हादसा, तीर्थयात्रियों से भरी बस की ट्रक से टक्कर, 9 लोगों की मौत