Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आज यानी सोमवार को मौसम आमतौर पर साफ रहेगा। आईएमडी के ताजा अपडेट के अनुसार हालांकि कई जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। बात अगर पहाड़ी इलाकों की करें तो यहां भारी बारिश से जन-जीवन प्रभावित है।लगातार बरस रहे पानी से यहां नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश में भी बारिश के साथ लैंडस्लाइड की खबरें मिल रही हैं। कालका- शिमला हाईवे पर चट्टान गिरने की वजह से रास्ता बंद है।

Weather Update:इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना
झारखंड के कुछ हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड के कुछ हिस्सों और हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 1 या 2 स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।
पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पूर्वी उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की गतिविधियां देखी जा सकती हैं।
संबंधित खबरें
- Weather Update: Delhi में मौसम रहेगा साफ, उत्तराखंड में बारिश को लेकर अलर्ट जारी
- Weather Update: Delhi -NCR में मौसम रहेगा सुहाना, पूर्वोत्तर में बारिश की संभावना