Tag: Uttarpradesh government on omicron
Omicron Variant 23 देशों में पहुंचा, देखें कहां कितने केस?
ओमीक्रॉन वेरिएंट (Omicron Varient) दुनियाभर में तेजी से पैर पसार रहा है। 24 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका के बोत्सवाना (Botswana) में B.1.1529 नाम से मिले इस वायरस से दुनिया में डर का माहौल है। ओमीक्रॉन अब तक 23 से देशों में पहुंच चुका है। इसमें California और US भी शामिल हो गए हैं। व्हाइट हाउस ने बुधवार को बताया कि देश में ओमीक्रॉन वेरिएंट से संक्रमित पहला केस आया है। दक्षिण अफ्रीका में यह वायरस दूसरी लहर के मुकाबले तेजी से फैल रहा है। देश में ओमीक्रॉन वेरिएंट से पीड़ित केस हर दिन सामने आ रहे हैं। वायरस से बचने के लिए कई देशों ने दक्षिण अफ्रीका से आने वाली फ्लाइट पर रोक लगा दी है।
Omicron को लेकर सतर्क, लखनऊ आने वाले विदेशी यात्रियों को 8...
दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के बोत्सवाना (Botswana) में कोरोना के रुप B.1.1529 मिले नए वेरिएंट को काफी खतरनाक बाताय जा रहा है। Omicron वेरिएंट से दुनिया दहशत में है। देशभर में सराकरें अलर्ट मोड पर हैं। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार भी अलर्ट मोड पर आ गई है। सतर्कता बरते हुए योगी सरकार ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। एयरपोर्ट पर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि विदेश से आने वाले यात्रियों पर कड़ी नजर बना कर रखें। राज्य में आगरा, लखनऊ, कानपुर वाराणसी और प्रयागराज एयरपोर्ट पर यात्रियों पर कड़ी निगरानी के आदेश हैं।