8 साल के Sanav Ramsankar को याद हैं दुनिया की 186 नदियों की पूरी डिटेल, अपने नाम किया World Record

0
545
सनव ने अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज किया है।

दुबई में रहने वाले 8 साल के Sanav Ramsankar ने इस महीने अपने नाम एक रिकॉर्ड कायम किया है। दरअसल, दुनिया की 186 नदियों की जानकारी इस बच्चे को याद हैं। सनव बिना देखे ये जानकारियां धारा प्रवाह में सुना सकते हैं। इस चलते उनके नाम ये रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। ये रिकॉर्ड सनव ने अपने नाम एक इवेंट में दर्ज किया जो कि इस महीने 23 नवंबर को आयोजित किया गया था।

भूगोल में सनव की है दिलचस्पी

आयोजन के दौरान, सनव ने 15 मिनट 53 सेकंड में सभी 186 नदियों की जानकारियों के बारे में बताया और अपने नाम विश्व रिकॉर्ड कायम किया। सनव को विशेष रूप से भूगोल के बारे में सीखने में गहरी दिलचस्पी है। अपनी जानकारी को बढ़ाने के लिए वह इंटरनेट से विभिन्न स्रोतों के जरिए जानकारी इकट्ठा करते रहते हैं और सीखते रहते हैं।

सनव के कोच ने दी ट्रेनिंग

सनव को 196 देशों की राजधानियां और करेंसी भी याद हैं। उनकी प्रतिभा और क्षमताओं को देखते हुए, उनके माता-पिता ने सनव को प्रशिक्षित करने के लिए कोच को नियुक्त किया था और इस तरह इस विश्व रिकॉर्ड बनाने की यात्रा शुरू हुई थी।

यह लगभग दो महीने पहले सनव के कोच की सलाह के तहत शुरू हुआ था। सनव को सीखने और याद रखने का प्रशिक्षण दिया गया। बता दें कि सनव इस समय ग्रेड थ्री में पढ़ते हैं। उन्होंने विश्व नदी प्रणालियों और उनके विवरणों को याद करने के लिए लगभग 60 घंटे मेहनत की। सनव अपने पहले विश्व रिकॉर्ड का श्रेय अपने गुरु और अपने माता-पिता को देते हैं।

यह भी पढ़ें:New Zealand की सांसद Julie Anne Genter साइकिल चलाकर पहुंची अस्पताल, बेटी को दिया जन्म

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here