विराट कोहली को एक और उपलब्धि हासिल हो गई है। क्रिकेट की बाइबल कही जाने वाली वार्षिक पत्रिका विज़डन क्रिकेटर्स के अलमैनेक-2017 के संस्करण में उन्हें विश्व के लीडिंग क्रिकेटर के तौर पर सम्मानित किया गया है। वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर के बाद विराट तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्हें यह सम्मान मिला है।

वीरेंद्र सहवाग ने 2008 और 2009 में लगातार दो बार यह सम्मान हासिल किया था। वहीं सचिन तेंदुलकर को 2010 में विज़डन ने इस सम्मान से नवाज़ा था। विज़डन पत्रिका के एडिटर लॉरेंस बूथ ने कहा है कि विराट ने वर्ष 2016 में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेटों में शानदार खेल दिखाया है। 2016 में पूरे वर्ष गजब का औसत रखने वाले विराट के लिए यह वर्ष स्वर्णिम साबित हुआ। विज़डन यह सम्मान 2003 से देता आ रहा है, इसमें वनडे, टेस्ट और टी-20 तीनों फॉर्मेट के एक इंटरनेशनल कैलेंडर ईयर में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को आधार बनाया जाता है।

2016 में विराट ने टेस्ट में 75, वनडे में 92 और टी-20 में 106 की औसत से रन बनाए। विराट की कप्तानी में भारत ने एक के बाद लगातार 7 टेस्ट सीरीज़ जीती वहीं इग्लैंड का तीनों फॉर्मेट में सफाया कर दिया। विराट नें इंग्लैंड के खिलाफ भी शानदार बल्लेबाजी की थी उन्होंने उस सीरीज़ में दो शतक जमाए जिसमें करियर बेस्ट 235 रनों की पारी भी शामिल है। लॉरेंस बूथ ने विराट की उस पारी की बदौलत विराट को सचिन का वास्तविक उत्तराधिकारी करार दिया।

कोहली का 2016 विराट प्रदर्शन:

फॉर्मेट               इंनिग        रन          उच्चतम स्कोर       औसत        शतक      अर्धशतक
टेस्ट                   18          1215            235           75.93          4              2
वनडे                  13          739              154           92.37          3              4
टी-20                10          641                90          106.83        7               7

इससे पहले क्रिकेट की बाइबल विज़डन पात्रिका ने इस बार विराट कोहली को कवर पेज पर रखा है। पत्रिका के कवर पेज पर विराट  रिवर्स स्विप शॉट खेलते नजर आ रहे है। पीले रंग की विज़डन पात्रिका के कवर पेज में विराट को ब्लैक एंड व्हाइट रूप में दिखाया गया है। किसी भी क्रिकेटर के लिए विज़डन के कवर पेज पर जगह पाना उसकी सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here