Safest Cars: भारत की 5 सबसे सुरक्षित कारें – खरीदने से पहले जानें ये बातें

0
1
भारत की 5 सबसे सुरक्षित कारें
भारत की 5 सबसे सुरक्षित कारें

भारत में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए Bharat NCAP की शुरुआत की गई थी। इसका उद्देश्य कारों की सुरक्षा का आंकलन करना और उन्हें सेफ्टी रेटिंग देना है। हाल ही में Bharat NCAP ने 2025 की सबसे सुरक्षित कारों की सूची जारी की है। इस सूची में पांच कारों को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। इसमें मारुति डिजायर जैसी लोकप्रिय कार भी शामिल है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी कारें हैं इस लिस्ट में:

  1. Toyota Innova Hycross

भारत की मशहूर MPV टोयोटा इनोवा हायक्रॉस को Bharat NCAP ने 5-स्टार रेटिंग दी है। इसमें कई एडवांस सुरक्षा फीचर्स शामिल हैं, जैसे:

  • 6 एयरबैग
  • डायनेमिक रडार क्रूज कंट्रोल
  • ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर
  • व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल (VSC)
  • ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक
  • फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर
  1. Tata Harrier EV

टाटा हैरियर EV को भारत की सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक SUV में गिना जाता है।

Adult Safety: 32/32 अंक

Child Safety: 45/49 अंक
सुरक्षा फीचर्स में शामिल हैं:

  • 7 एयरबैग
  • लेवल 2 ADAS
  • 540° क्लियर व्यू
  • 360° 3D कैमरा
  • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP)
  • SOS कॉल फंक्शन
  • टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS)
  1. Maruti Suzuki Dzire

भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली सेडान मारुति डिजायर को Bharat NCAP से 5-स्टार रेटिंग मिली है।
सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड हैं। अन्य सुरक्षा फीचर्स:

  • ESP+
  • हिल होल्ड असिस्ट
  • 360° कैमरा
  • ABS+EBD
  • TPMS
  1. Kia Syros

नई SUV किआ साइरोस को क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।

Adult Safety: 30.21/32 अंक

Child Safety: 44.42/49 अंक
मुख्य सुरक्षा फीचर्स:

  • लेवल 2 ADAS
  • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC)
  • व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट (VSM)
  • 20+ स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स
  1. Skoda Kylaq

स्कोडा काइलाक को भी Bharat NCAP ने 5-स्टार रेटिंग दी है।

Adult Protection: 30.88 अंक

Child Protection: 45 अंक

सुरक्षा फीचर्स में शामिल हैं:

  • 6 एयरबैग
  • इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल
  • रोल-ओवर प्रोटेक्शन
  • हिल होल्ड कंट्रोल
  • मल्टी-कोलिजन ब्रेकिंग
  • कुल 25 एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स