पटना, 23 अप्रैल 2025 (वार्ता) — 1857 की क्रांति के महानायक बाबू वीर कुँवर सिंह के विजय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) और राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान ने पटना स्थित वीर कुँवर सिंह आजादी पार्क में उनकी आदमकद अश्वारोही प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
सभी दलों और वर्गों के प्रतिनिधियों ने दी वीर नायक को श्रद्धांजलि
इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उप-मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी, विधान पार्षद संजय सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार, जदयू (JDU) नेता ओमप्रकाश सेतु समेत कई जनप्रतिनिधियों, राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी वीर कुँवर सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।
सहकारी भूमि विकास बैंक परिसर में भी किया गया माल्यार्पण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसके पश्चात सहकारी भूमि विकास बैंक समिति परिसर में स्थापित वीर कुँवर सिंह की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।