Sukhwinder Sukhu Oath Live updates: कांग्रेस विधायक दल और हाईकमान ने आखिर शनिवार को हिमाचल प्रदेश के नए सीएम के तौर पर सुखविंदर सिंह सुक्खू नाम पर मुहर लगा ही दी। 6 बार मुख्यमंत्री रहे वीरभद्र सिंह के परिवार को दरकिनार करते हुए पार्टी ने सुखविंदर सिंह सुक्खू पर भरोसा जताया।
बता दें कि मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का नाम था। वहीं कयास लगाए जा रहे था कि अगर प्रतिभा सिंह नहीं बनीं तो उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह को कुर्सी मिलेगी। लेकिन दोनों में से किसी को भी कुर्सी नहीं मिली। वहीं आज रविवार को सुक्खू का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। उनके साथ मुकेश अग्निहोत्री ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। हालांकि हिमाचल की जनता ने इस बार भी साबित कर दिया कि वहां कोई भी पार्टी लगातार 2 बार सत्ता में नहीं बनी रह सकती। क्योंकि 42 सालों की चुनावी राजनीति में हिमाचल में कभी भी ऐसा नहीं हुआ जब एक ही पार्टी ने लगातार दो बार जीत हासिल की हो। इस बार भी ऐसा ही हुआ।
Sukhwinder Sukhu Oath Live updates: हिमाचल सीएम और डिप्टी सीएम ने शपथ ग्रहण समारोह के बाद क्या कहा?
- शपथ के बाद हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हमने 10 गारंटियां दी हैं और हम उन्हें लागू करेंगे। हम पारदर्शी और ईमानदार सरकार देंगे। हम पहली कैबिनेट बैठक में ओपीएस (पुरानी पेंशन योजना) लागू करेंगे।
- शपथ ग्रहण के बाद हिमाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हम पहली कैबिनेट बैठक में जनता से किए गए अपने वादों को पूरा करेंगे। पुरानी पेंशन योजना बहाल होगी, पहले लोग कहते थे कि कांग्रेस किसी भी राज्य में सत्ता में नहीं आएगी, लेकिन आज हमने बीजेपी का ‘रथ’ बंद कर दिया है।
- शिमला में मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता अशोक गहलोत, भूपेश बघेल और बीएस हुड्डा शामिल हुए।
- कांग्रेस नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
- कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी की राज्य इकाई प्रमुख प्रतिभा सिंह समेत कई नेता सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ समारोह में शामिल हुए।
- शपथ ग्रहण समारोह के लिए सभी तैयारियां पूरी।
- राहुल गांधी ने कहा कि राज्य कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा वीरभद्र सिंह ने मुझसे वादा किया था कि हम हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को वापस लाएंगे।” “बधाई हो” ऐसा हुआ।
- अशोक गहलोत ने कहा कि यह कांग्रेस के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए एक नई शुरुआत है। महंगाई, बेरोजगारी के खिलाफ राहुल गांधी की यात्रा हिमाचल से और मजबूत होगी
- कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि मुझे विश्वास है कि सुक्खू कांग्रेस द्वारा किए गए सभी वादों को पूरा करने में सक्षम होंगे। हिमाचल प्रदेश की जनता ने हमेशा कांग्रेस का साथ दिया। प्रदेश के विकास के लिए हम सब मिलकर काम करेंगे।
- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे।
- कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा हिमाचल प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए शिमला के संजौली हेलीपैड पहुंचे हैं। हिमाचल प्रदेश आने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, “हम बहुत खुश हैं।”
- उनके शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शामिल होंगे
- आज 1.30 बजे शिमला के रिज मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा।
- प्रतिभा सिंह ने कहा कि मैं उनके शपथ ग्रहण समारोह में क्यों नहीं शामिल होऊंगी? बिल्कुल, मैं जाऊंगी। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा वीरभद्र सिंह ने आज मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के दौरान उनके साथ रहना मेरा प्रमुख कर्तव्य है।
- शपथ से पहले सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रतिभा सिंह से की मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वह पार्टी की राज्य प्रमुख हैं और हम सभी उनके अधीन काम करते हैं। मैं यहां उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित करने आया हूं।
- हिमाचल प्रदेश में नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल का नया मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद गांधी परिवार और कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि दो महीने पहले पार्टी के सभी हिमाचल नेताओं से बात की थी। सोलन में उनकी पहली रैली के बाद हमें जो समर्थन मिला, उससे हमें राज्य में सरकार बनाने में मदद मिली।” इस पद के लिए अन्य संभावित उम्मीदवार प्रतिभा सिंह थीं, जो राज्य इकाई की प्रमुख और पार्टी के दिवंगत नेता वीरभद्र सिंह की पत्नी थीं। वहीं जानकारी अनुसार प्रतिभा सिंह को नजरअंदाज किए जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि, सिंह और उनके बेटे विक्रमादित्य को मंत्रिमंडल में एक पद मिल सकता है।
- 2017 में 44 सीटों पर कब्जा जमाकर जीत पाने वाली बीजेपी इस बार केवल 25 सीटों पर ही सिमट गई। बता दें कि 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 40 सीटें मिली वहीं बीजेपी को केवल 25 सीटों पर ही सब्र करना पड़ा। साथ ही बता दें कि 4 सीटें अन्य के हिस्से में आई है।
पेज अपडेट जारी है…