RUDRAPRAYAG LANDSLIDE : केदारनाथ मार्ग पर मलबा गिरने से 3 श्रद्धालुओं की गई जान, कई घायल…

0
7

RUDRAPRAYAG LANDSLIDE : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग से एक बड़े हादसे की खबर आ रही है। जानकारी के मुताबिक, हादसा आज सुबह 8 बजे के आसपास हुआ। भूस्खलन के चलते ये हादसा हुआ जिसमें कई श्रद्धालुओं की मौत की खबर है। दरअसल ये घटना गौरीकुण्ड से करीब 3 किमी आगे श्री केदारनाथ धाम जाने वाले पैदल मार्ग, चीरवासा नामक जगह पर हुआ है। बताया जा रहा है कि पहाड़ी से अचानक मलबा गिरा जिसकी चपेट में आकार तीन यात्रियों को अपनी जान गवानी पड़ी।

इसके अलावा, 8 पैदल जा रहे यात्रियों के घायल होने की भी खबर है। मौके पर पहुंची पुलिस और डीडीआरएफ की टीम ने घायलों को गौरीकुण्ड के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक, कई और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है, लिहाजा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जआ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रद्धालु चीरवासा से होते हुए केदारनाथ मंदिर के दर्शन के लिए पैदल जा रहे थे और इसी बीच वे भूस्खलन की चपेट में आ गए।

घटना में महाराष्ट्र के 2 और उत्तराखंड के 1 निवासी की मौत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केदारनाथ मार्ग (RUDRAPRAYAG LANDSLIDE) पर हुए इस हादसे में 31 वर्षीय किशोर अरुण पराते पुत्र अरुण पराते निवासी खापा, थाना खापा जिला नागपुर, महाराष्ट्र, 24 वर्षीय सुनील महादेव काले, पुत्र महादेव काले निवासी गौन्डी, जिला जालना, महाराष्ट्र और 22 वर्षीय अनुराग सिंह निवासी खैड़ी घंडियाल्का, जिला रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड की मृत्य हो गई है। इनके शव जिला पुलिस को सुपुर्द किया गए हैं।

CM धामी ने घटना पर शोक व्यक्त किया 

श्रद्धालुओं की मृत्यु और घायलों की स्थिति पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक व्यक्त करते हुए अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर पोस्ट कर लिखा, “पहाड़ी से मलबा और भारी पत्थर गिरने से यात्रियों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुखद है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। इस संबंध में निरंतर अधिकारियों के संपर्क में हूं।”

गौरीकुण्ड में पिछले साल भी हुआ था बड़ा हादसा

उत्तराखंड में कई जगहों पर भारी बारिश हो रही है, जिसके दौरान भूस्खलन की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। बीते वर्ष (2023) में भी रुद्रप्रयाग के गौरीकुण्ड में एक बड़ा हादसा हुआ था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगस्त 2023 में बड़ा भूस्खलन हुआ था, पहाड़ी से मलबा गिरा और अपनी चपेट में तीन दुकानों को ले लिया था। उस हादसे में तब कई लोग मारे गए थे, जबकि कुछ लोग लापता हो गए थे।