झारखंड में इन दिनों गुरू पूर्णिमा महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। किंतु इस दौरान सीएम रघुवर दास अपने एक कृत्य से विवादों में आ सकते हैं।
दरअसल शुक्रवार को वो गुरू महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पधारे। इस दौरान कुछ महिलाओं ने उनके पांव धुले, उनपर फूल-माला की बारिस की और सीएम रघुवार दास चुपचाप यह करवाते गए। उन्होंने ऐसा करने से उन्हें बिल्कुल भी मना नहीं किया। बस, फिर क्या विपक्षियों ने उन पर पुरानी रूढ़िवादी सोच का आरोप लगाना शुरू कर दिया। इसको लेकर विपक्षियों द्वारा विवाद भी बनाया जा सकता है।
बता दें कि आषाढ़ के महीने में गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। इन दिनों सभी लोग अपने गुरु को याद करते हैं, उनको पूजते हैं। सीएम रघुवर दास जमशेदपुर के बह्म लोक धाम में ‘गुरु महोत्सव’ कार्यक्रम में गए थे। इसी दौरान उनके आगमन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। उनपर फूल-माला के बारिश हुए, महिलाओं ने पीतल की बड़ी से थाली में पानी से उनके पैर धुले।
जानकारी के मुताबिक कांग्रेस नेता दीपिका पांडे सिंह ने कहा है कि बीजेपी में महिलाओं के सम्मान की रीति नहीं है। उन्होंने कहा यह घटना संघ और बीजेपी की महिलाओं के प्रति सोच को दर्शाता है, जहां आज भी महिलाओं को पैरों में जगह दी जाती है।
बता दें कि सीएम का वीडियो सामने आते ही वह कई लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हुए। इस घटना से उन्होंने विपक्ष को आलोचना करने का मौका दे दिया है।