Maharashtra News: मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में पूर्व विधायक विनायक मेटे की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ये हादसा पनवेल के पास माडप टनल में हुआ।पूर्व विधायक अपनी SUV कार से जा रहे थे, अचानक हादसा हो गया।
बेहद गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही उन्हें आनन- फानन में नवी मुंबई के कामोठे इलाके में स्थित MGM अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Maharashtra News: कार के उड़े परखच्चे
हादसा इतना खतरनाक था, जिसका अंदाजा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त गाड़ी को देखकर लगाया जा सकता है।उनकी एसयूवी कार के परखच्चे उड़ गए। हालांकि हादसे के कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। कार की हालत देखकर हादसे का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Maharashtra News:महाराष्ट्र की राजनीति में तेजी से उभरा नाम था मेटे का
विनायकराव मेटे शिवसंग्राम पार्टी के अध्यक्ष थे। उनका जन्म 30 जून 1970 को बीड में हुआ था। विनायकराव मेटे का नाम महाराष्ट्र की राजनीति में तेजी के साथ उभरा था।
स्वतंत्रता संग्राम और संयुक्त महाराष्ट्र आंदोलन ने उनके दिमाग पर काफी असर डाला था। विनायक मेटे वर्ष 2016 में बीजेपी कोटे से निर्विरोध एमएलसी चुने गए थे।
संबंधित खबरें
- Mumbai News: मंदिर से गहने और मुकुट चुराने वाले चोर पुलिस के हत्थे चढ़े
- Mumbai News: मुंबई में बारिश बनी परेशानी का सबब, जगह-जगह जलभराव से यातायात प्रभावित