Khelo India Youth Games 2025: भागलपुर और मधुबनी में खेलो इंडिया मशाल गौरव यात्रा का भव्य स्वागत

0
10
भागलपुर और मधुबनी में खेलो इंडिया मशाल गौरव यात्रा का भव्य स्वागत
भागलपुर और मधुबनी में खेलो इंडिया मशाल गौरव यात्रा का भव्य स्वागत

बिहार में पहली बार 4 मई से 15 मई तक आयोजित होने वाली खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 बिहार के लिए लोगों को जागरूक और प्रोत्साहित करने के लिए खेलो इंडिया की जानकारी और मशाल के साथ एलईडी स्क्रीन से युक्त मशाल गौरव यात्रा राज्य के हर जिले में जा रही है। 15 अप्रैल से 2 मई तक यह यात्रा जारी रहेगी।

मशाल गौरव यात्रा आज भागलपुर और मधुबनी पहुंची जहां बड़ी संख्या में लोगों ने मशाल गौरव यात्रा का पूरे जोश और उत्साह के साथ स्वागत किया।

72283edb d5a0 4a13 a02c d9b0bb741e15

भागलपुर पहुंचने पर भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ.नवल किशोर चौधरी तथा डीडीसी प्रदीप सिंह ने मशाल का स्वागत किया तथा उपस्थित लोगों को खेलो इंडिया यूथ गेम्स के प्रति जागरूक और प्रोत्साहित किया। रामधारी उच्च विद्यालय तेतरी-पकरा में विद्यालय की प्राचार्य सुगंधा प्रसाद सिंह ने मशाल गौरव यात्रा का स्वागत किया जिसमें भारी संख्या में छात्राओं ,खिलाडियों और स्थानीय लोगों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

596e3ea3 1b02 40b3 bc46 852d79011ea3

मधुबनी खेल मैदान में आयोजित एक स्वागत समारोह में जिला खेल अधिकारी नीतिश कुमार ने मशाल गौरव यात्रा का स्वागत किया जिसमें संगीत शिक्षक अमन कुमार झा ने स्वागत गीत गाकर सबका मन मोह लिया। जिला कबड्डी संघ के सचिव मनीष कुमार सिंह तथा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका मीनाक्षी कुमारी ने पुष्प अर्पित कर मशाल का स्वागत किया।

3317b34e 5cac 4198 b7a4 1bb06d07d966

जिस जिले में भी मशाल गौरव यात्रा जा रही है वहां स्वागत करने वालों के उत्साह को कायम रखने के लिए उपस्थिति लोगों के बीच, टोपी, की रिंग, पेन आदि दिए जा रहे हैं ताकि ये मशाल गौरव यात्रा उनके लिए यादगार बन जाये।

edfd8b8b d27f 4108 ad96 9d702ab297e8

जैसे जैसे यात्रा आगे बढ़ रही है और खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तारीख नजदीक आ रही है लोगों के बीच उत्साह बढ़ता जा रहा है। खेलो इंडिया- खेल के रंग बिहार के संग ये नारा लोगों की जुबान पर चढ़ गया है। लोगों को खेल के प्रति जागरूक और प्रोत्साहित करने में मशाल गौरव यात्रा बहुत अहम भूमिका निभा रही है।