Kerala News: केरल में RSS के दफ्तर पर फेंका गया बम, अफरातफरी का माहौल

वहीं विस्फोट के बाद कार्यलय की भी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें कुर्सियां उलटी पड़ी है और शिशे टूटे पड़े हैं। एक तस्वीर में सीढ़ियों के नीचे लगे दरवाजे भी टूट कर गिर गए हैं।

0
210
Kerala News
Kerala News

Kerala News: केरल के कन्नूर जिले के पय्यानुर में RSS कार्यालय पर बम फेंका गया है। पय्यान्नूर पुलिस के अनुसार यह घटना आज सुबह हुई है। घटना में इमारत की खिड़की के शीशे टूट गए है। जानकारी अनुसार हादसे में किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है। हमले से इलाके में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया है। वहीं बताया जा रहा है कि जिस जगह RSS कार्यालय है वहीं करीब पुलिस स्टेशन भी है। इसके बावजुद ऐसी घटना को अंजाम दिया गया है। बंम विस्फोट का CCTV भी सामने आया है।

Kerala News: CCTV आया सामने

वहीं विस्फोट के बाद कार्यलय की भी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें कुर्सियां उलटी पड़ी है और शिशे टूटे पड़े हैं। एक तस्वीर में सीढ़ियों के नीचे लगे दरवाजे भी टूट कर गिरे हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। विस्फोट के बाद कहा जा रहा है कि भाजपा के नेता टॉम वडक्कन ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह चौंकाने वाला और दुर्भाग्यपूर्ण है कि कानून और व्यवस्था की स्थिति सामाजिक संगठनों पर बम फेंकने के स्तर तक बिगड़ गई है।

Kerala News
Kerala News

टॉम वडक्कन ने कहा कि पुलिस की मिलीभगत बहुत खतरनाक है। ऐसे उदाहरण हैं जहां पुलिस स्टेशन 100 मीटर दूर है और फिर भी कुछ नहीं होता है। लापरवाही के साथ मिलीभगत। मुझे यह कहते हुए खेद है। राज्य सरकार को राज्य में किसी भी राजनीतिक कार्यालय को नुकसान के लिए जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

संबंधित खबरें: