Karnataka Vidhansabha Chunav 2023:लगातार दो दिन तक दिल्ली में चले मंथन के बाद आखिरकार कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची भाजपा ने जारी कर दी है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सूची की घोषणा करते हुए बताया कि आगामी कर्नाटक चुनाव 2023 के लिए 189 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जा रही है। लिस्ट में 52 नए उम्मीदवारों पर भारतीय जनता पार्टी दांव खेलने जा रही है। चुनाव समिति की बैठक से ऐन पहले पीएम मोदी ने कहा था कि इस बार युवा चेहरों को मौका मिलेगा। दागी नेताओं से किनारा किया जाएगा।
Karnataka Vidhansabha Chunav 2023:सीएम बोम्मई शिगगांव से लड़ेंगे
Karnataka Vidhansabha Chunav 2023:पार्टी महासचिव अरुण सिंह के अनुसार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई शिगगांव से चुनाव लड़ेंगे। राज्य के मंत्री बी श्रीरामुलु बेल्लारी ग्रामीण सीट से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि अपनी परंपरागत चिकमगलूर सीट से चुनाव लड़ेंगे। चिकबल्लापुर सीट से राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सुधाकर के चुनाव लड़ेंगे।कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र तीर्थहल्ली निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। करीब 20 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए गए हैं।
राज्य के मंत्री डॉ. अश्वथनारायण सीएन मल्लेश्वरम सीट और मंत्री आर. अशोक दो सीटों पद्मनाभनगर और कनकपुरा से किस्मत आजमाएंगे। उनका सामना कनकपुरा से कांग्रेस के दिग्गज डीके शिवकुमार के साथ होगा। वी सोमन्ना वरुणा सीट से कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरे हैं। वी सोमन्ना भी चामराजनगर सीट से चुनाव लड़ेंगे।
Karnataka Vidhansabha Chunav 2023: जानिए कर्नाटक विधानसभा चुनाव और भाजपा से जुड़ी अहम बातें
Karnataka Vidhansabha Chunav 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की 189 उम्मीदवारों की पहली सूची में 52 नए चेहरों को शामिल किया गया है।
इस सूची में 8 महिलाओं को जगह मिली।
भाजपा ने 32 ओबीसी, 30 अनुसूचित जाति, 16 अनुसूचित जनजाति के प्रत्याशियों को मैदान में उतारा।
सूची में 5 प्रत्याशी पेशे से वकील और 9 डॉक्टर हैं।1 सेवानिवृत्त आईएएस,1 आईपीएस और 3 अधिकारियों को टिकट दिया गया है।
सूची में 31 परास्नातक और 3 अकादमिक उम्मीदवारों को भी टिकट दिया गया है। मालूम हो कि 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा के लिए 10 मई को मतदान होना है।13 मई को मतों की गिनती की जाएगी। भाजपा ने अभी तक अपने एक भी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है।
संबंधित खबरें
- Uttar Pradesh Nikay Chunav 2023: कांग्रेस ने जारी की 15 उम्मीदवारों की सूची, महिलाओं को दी प्राथमिकता
- Earthquake in Bihar:बिहार में तड़के आए भूकंप के झटकों से सहमे लोग