DELHI NEW CM: सीएम पद मिलने के बाद भी दुखी क्यों हैं आतिशी, बताई अपने मन की बात

0
8
IMAGE SOURCE : MEDIA REPORTS
IMAGE SOURCE : MEDIA REPORTS

DELHI NEW CM: दिल्ली का नया मुख्यमंत्री कौन होगा इसका फैसला आज अरविंद केजरीवाल के आवास पर आम आदमी पार्टी के विधायकों की बैठक में हुआ। दिल्ली प्रदेश मंत्री आतिशी मार्लेना का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए चुना गया है। हाल ही में सीएम अरविन्द केजरीवाल ने जेल से बाहर आने के बाद मुखमंत्री पद से इस्तीफा देने का ऐलान किया, उन्होंने बताया कि अब वे तब ही मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठेंगे जब जनता उन्हें 2025 के विधानसभा चुनाव में चुनकर लाएगी। सीएम पद मिलने के बाद आतिशी की ओर से प्रक्रिया सामने आई है उन्होंने कहा है कि अरविंद केजरीवाल ने इस जिम्मेदारी के लिए मुझ पर भरोसा जताया, उसकेके लिए पार्टी का धन्यवाद। लेकिन मैं दुखी हूं।

DELHI NEW CM: आतिशी क्यों हैं दुखी ?

मौजूदा समय में दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी मार्लेना ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ” अरविन्द केजरीवाल जी ने मुझ पर भरोसा जताया है। मुझे विधायक बनाया। मुझे मंत्री बनाया। और आज मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी है। मैं खुश हूं कि केजरीवाल जी मुझपर इतना भरोसा करते हैं। लेकिन जितना खुश आज मेरा मन है, उससे ज्यादा दुखी भी है। दुख इसलिए कि दिल्ली के लोकप्रिय मुख्यमंत्री मेरे बड़े भाई अरविंद केजरीवाल जी आज इस्तीफा देने जा रहे हैं। मैं आज जरूर यह कहना चाहती हूं कि दिल्ली का एक ही मुख्यमंत्री है। जिसका नाम अरविंद केजरीवाल है।” 

इसके अलावा, आतिशी ने कहा, “दिल्ली के लोग, आम आदमी पार्टी के विधायक और मैं – चुनाव तक, कुछ महीनों के लिए सीएम के रूप में, केवल एक लक्ष्य के साथ काम करेंगे। हमें अरविंद केजरीवाल को एक बार फिर दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाना है। जब तक मैं इस बड़ी जिम्मेदारी को निभा रही हूं, मेरा बस एक ही लक्ष्य होगा। मैं दिल्ली के लोगों की रक्षा करने और अरविंद केजरीवाल के मार्गदर्शन में सरकार चलाने की कोशिश करूंगी।”

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और सुषमा स्वराज के बाद अब आतिशी मार्लेना दिल्ली की तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनेंगीं।