उत्तर प्रदेश के कई गांव इस समय बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। इटावा जनपद में लगभग 40 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में हैं। वहीं 10-12 गांव लगभग पानी में डूब गए हैं। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वे किया।

सीएम योगी ने गाजीपुर जनपद पहुंच कर बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री भी मुहैया कराई है। सीएम योगी ने इस का एक वीडियो भी ट्वीट किया है। सीएम ने ट्वीट कर लिखा, “हर जरूरतमंद तक पहुंचेगी मदद, यह संकल्प है। आज जनपद गाजीपुर में…”

गुरुवार को वाराणसी में बाढ़ का जायजा लेने के बाद शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ अब गाजीपुर दौरे पर हैं। सबसे पहले वह गाजीपुर के गहमर गांव पहुंचें। यहां उन्होंने गहमर इंटर कॉलेज में 182 बाढ़ पीड़ित परिवारों में राहत सामग्री बांटी। इसके बाद सीएम योगी ने बाढ़ को लकेर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और जिले का हवाई सर्वेक्षण किया। सीएम योगी के कार्यक्रम के लिए वाटर प्रूफ पंडाल लगाया गया है। बता दें कि गहमर एशिया का सबसे बड़ा गांव है।

सीएम योगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि, 24 जनपदों के 620 गांवों में बाढ़ का असर है। हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश से अतिरिक्त जल छोड़ने से ये हालत हुई है। लगातार बाढ़ प्रभावित जनपदों का निरीक्षण कर, बाढ़ के मद्देनजर राहत एवं बचाव कार्य की समीक्षा जारी है।

यह भी पढ़ें:

क्यों योगी आदित्यनाथ की तुलना ली कुआन यू से हो रही है? कौन थे वे जिसने सिंगापुर की गद्दी पर 31 साल राज किया ?

Uttar Pradesh को देश की नंबर 1 अर्थव्यवस्था बनाएंगे : योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी ने सभा में बाढ़ पीड़‍ितों के हित के लिए किए जा रहे सरकार के प्रयासों से अवगत कराते हुए तैयारियों के बारे में भी जानकारी दी। बाढ़ पीड़‍ितों को भरोसा दिलाया कि सरकार के सभी प्रयास बाढ़ पीड़ि‍तों के लिए पूरे मनोयोग से किए जा रहे हैं। सर्वेक्षण के दौरान उन्‍होंने प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के बाद अधिकारियों से बाढ़ के दायरे को लेकर मंथन किया और लोगों को समय से राहत और उनके आवास के साथ ही भोजन के इंतजाम समय करने की अपेक्षा जताई।