आज मुख्यमंत्री करेंगे राज्य खेल अकादमी, राजगीर-नालंदा का उ‌द्घाटन

0
12
राजगीर-नालंदा का उ‌द्घाटन
राजगीर-नालंदा का उ‌द्घाटन

पटना में मंगलवार ( 27 अगस्त 2024 ) को खेल विभाग द्वारा सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सहयोग से सूचना भवन के संवाद कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधान सचिव, खेल विभाग श्री बी० राजेंदर, सचिय, भवन निर्माण श्री कुमार रवि, महा निदेशक, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, श्री रविन्द्रण शंकरण निदेशक, खेल विभाग श्री महेन्द्र कुमार एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर संवाददाता सम्मेलन का प्रारंभ करते हुए प्रधान सचिव, खेल विभाग, डॉ० बी० राजेंदर ने बताया कि आगामी राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त 2024 को बिहार के माननीय मुख्यमंत्री माननीय श्री नीतीश कुमार के कर कमलों द्वारा प्रस्तावित है। आगे उन्होंने इस संदर्भ में बिंदुवार जानकारी देते हुए बताया किः-

राज्य में खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वतंत्र रूप से खेल विभाग का गठन किया गया है। पूर्व में राज्य सरकार द्वारा राजगीर के 90 एकड़ भूखण्ड पर करीब 750 करोड़ की लागत से राज्य खेल अकादमी-सह-अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के आधुनिक क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण हेतु प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी थी।

राज्य खेल अकादमी के माध्यम से राज्य के खिलाड़ियों को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के वैज्ञानिक प्रशिक्षण (आवासीय एवंगैर आवासीय) एवं अन्य सुविधा प्रदान करना एवं राज्य में विभिन्न खेलों का राष्ट्रीय/अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के आयोजन के लिये आधुनिक खेल अवसंरचना का निर्माण कराया जा रहा है जिसमें एथलेटिक्सट्रैक, फुटबॉल स्टेडियम, हॉकी टर्फ स्टेडियम, स्वीमिंगपुल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, हैण्डबॉल, लॉनटेनिस, कुश्ती, भारोत्तोलन, कबड्‌डी, बैडमिंटन कोर्ट, तीरंदाजी, शुटिंग, टेबुलटेनिस, तलवारबाजी, विलियर्ड, जुडो, ताइक्वान्डो, साइक्लिंग, वेलोड्रोम आदि खेलों के इन्डोर एवं आउटडोर स्टेडियम का निर्माण हो रहा है। दिनांक 19.06.2024 को इन खेलों के विशेषज्ञों के दल ने राज्य खेल अकादमी राह अन्तर्राष्ट्रीय स्तर आधुनिक क्रिकेट स्टेडियम, राजगीर, नालन्दा के निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया एवं उनके द्वारा निर्माणाधीन सुविधा को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का बताया गया एवं आने वाले समय में राष्ट्रीय/अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के मैच आयोजन हेतु उपयुक्त बताया गया।

इस परिसर में खिलाड़ी छात्रावास (पुरूष एवं महिला) ट्रान्जिट हॉस्टल, प्रशिक्षक आवास, उप निदेशक, सहायक निदेशक, निदेशक एवं कर्मचारी आवास का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।

c3a06b19 709c 4636 8eb9 244357659da4

राज्य खेल अकादमी एवं अन्तर्राष्ट्रीय मानक के क्रिकेट स्टेडियम राजगीर के सुगम संचालन हेतु विभिन्न कोटि के स्थाई 81 पदों एवं संविदा पर 33 पदों की स्वीकृति राज्य सरकार द्वारा दी गयी है, जिसके अन्तर्गत निदेशक, उप निदेशक, सहायक निदेशक, खेल विधावार प्रशिक्षक, मीडिया प्रभारी, डाइटिशियन, साईन्टिफिक ऑफिसर, लाईब्रेरियन, मशाजर, योग गुरू, योग प्रोफेशनल आदि की नियुक्ति की जायेगी।

अन्तर्राष्ट्रीय मानक के क्रिकेट स्टेडियम में पवेलियन, रिवर्स पवेलियन, जेनरल स्टैंड, मीडिया, हॉस्पीटैलिटी, कैटरींग, वी०आई०पी० प्लेर्य स्टैंड, अभ्यास क्रिकेट पिच सहित पार्किंग की सुविधा का निर्माण कार्य लगभग 55 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है, इसमें 2 स्तर के बैठने हेतु दर्शक दीर्घा का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। शेष कार्य जून, 2025 तक पूर्ण किये जाने की सम्भावना है।

राज्य खेल अकादमी राजगीर, नालन्दा बिहार:- राज्य खेल अकादमी राजगीर नालन्दा का उ‌द्घाटन आगामी राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त 2024 को बिहार के माननीय मुख्यमंत्री माननीय श्री नीतीश कुमार के कर कमलों द्वारा प्रस्तावित है।

उद्घाटन के अवसर पर राज्य के कुल 9 अन्तर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को उनके उपलब्धि के अनुसार नगद पुरस्कार एवं सम्मान दिया जाएगा। नवनिर्मित हॉकी टर्फ पर भारतीय महिला हॉकी टीम जो एशियन गेम्स विजेता है, उनका प्रदर्शनी मैच का आयोजन किया जाना है। प्रदर्शनी मैच के उपरांत भारतीय महिला हॉकी टीम 01 सितम्बर, 2024 तक उक्त परिसर में अभ्यास करेंगी तथा उनके साथ राज्य के चार एकलव्य केन्द्रों के हॉकी प्रशिक्षुओं को खेल अवसर मिलेगा।

राज्य खेल अकादमी-सह-अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के आधुनिक क्रिकेट स्टेडियम, नालन्दा, बिहार की कुल लागत लगभग 750 करोड़ रूपये है। इसका निर्माण कार्य भवन विभाग, बिहार, पटना द्वारा कराया जा रहा है। इसके निर्माण हेतु कार्यकारी एजेन्सी शो पोलोनजी एण्ड कम्पनी प्रा० लि० है।राज्य खेल अकादमी के प्रथम निदेशक के रूप में श्री रविन्द्रण शंकरण (भा०पु० से०), की प्रतिनियुक्ति की गयी है, साथ ही सहायक निदेशक राज्य खेल अकादमी के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी, राजगीर को प्रतिनियुक्त किया गया है।

9e49f885 6466 4a73 8beb 43e48a52ba6c

बिहार खेल विश्वविद्यालयः बिहार राज्य में शारीरिक शिक्षा, खेल विज्ञान, खेल प्रौद्योगिकी, खेल प्रबंधन और खेल प्रशिक्षण के क्षेत्र में खेल शिक्षा को बढ़ावा देने के साथ हीं खेलों के लिये उच्च स्तरीय शोध प्रशिक्षण केन्द्र के रूप कार्य करने के उद्देश्य से राज्य सरकार के द्वारा दिनांक 16.07.2021 को बिहार खेल विश्वविद्यालय” के स्थापना की स्वीकृति दी गई है। बिहार खेल विश्वविद्यालय का संचालन राज्य खेल आकदमी राजगीर के परिसर में संचालित होना है।

बिहार खेल विश्वविद्यालय के सुगम संचालन हेतु प्रशासनिक कार्यों के प्रयोजनार्थ पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के कुल 31 पदों की सूजन की स्वीकृति दिनांक 08.07.2022 मंत्रिपरिषद द्वारा प्रदान की गयी है। श्री रजनीकांत, मा०प्र० से० (2011) को दिनांक 01.09.2024 के प्रभाव से बिहार खेल निदेशालय के रजिस्ट्रार के पद पर नियुक्त किया गया है। प्रथम कुलपति के नियुक्ति होने तक वे कुलपति का कार्य भी देखेंगे।