Bihar News: ‘धैर्य और दृढ़ता की जीत…’, सुनीता विलियम्स और क्रू-9 की सकुशल वापसी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी बधाई

0
96

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और क्रू-9 के अन्य सदस्यों की सफलतापूर्वक धरती पर वापसी पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह मिशन धैर्य और दृढ़ता की जीत का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने जताई प्रसन्नता

मुख्यमंत्री ने कहा कि लंबे समय तक अंतरिक्ष में रहने के बाद सुनीता विलियम्स और क्रू-9 के सदस्यों की सुरक्षित वापसी सुखद समाचार है। उन्होंने इसे वैज्ञानिक प्रगति का महत्वपूर्ण अध्याय बताते हुए कहा कि यह मिशन मानव कल्याण के विभिन्न पहलुओं में सहायक सिद्ध होगा।

नासा और स्पेसएक्स को दी बधाई

नीतीश कुमार ने नासा, स्पेसएक्स और पूरे एस्ट्रोनॉट्स दल को इस मिशन की सफलता के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विज्ञान और अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर साबित होगी।

बता दें कि अंतरिक्ष में 286 दिनों का सफर पूरा करने के बाद भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स बुधवार (19 मार्च 2023) को धरती पर सफलतापूर्वक लौट आई। नासा के वैज्ञानिकों के अनुसार, सुनीता विलियम्स और बैरी विलमोर सहित चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर आया स्पेसक्राफ्ट तड़के 3:27 बजे अमेरिका के फ्लोरिडा में समुद्र तल पर उतरा।

इस मिशन में नासा के साथ एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। नासा ने स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल से लौटे सभी चार अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षित वापसी की पुष्टि की थी।