Asaduddin Owaisi: भारत में बढ़ती आबादी को लेकर देश में इन दिनों बहस तेज है। कई लोग इस कानून के लागू होने से पहले ही इसके विरोध में अपने सुर बुलंद कर चुके हैं। वहीं दूसरी ओर देश के कई लोग इस कानून को जल्द से जल्द बनाए जाने की मांग कर रहे हैं। इस बीच AIMIM के कद्दावर नेता असदुद्दीन ओवैसी ने इस कानून को लेकर कई बाते कही हैं। ओवैसी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “हमें चीन की गलती नहीं दोहरानी चाहिए। मैं ऐसे किसी कानून का समर्थन नहीं करता जिसमें दो बच्चों की नीति बनाने की बात हो। इससे देश को कोई फायदा नहीं होगा।”

ओवैसी ने सीएम योगी के एक बयान के जवाब में अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा मुस्लिम समाज गर्भ निरोधक का इस्तेमाल करने में सबसे आगे रहा है। बता दें कि यूपी के सीएम योगी ने कहा था कि किसी एक वर्ग की जनसंख्या ज्यादा बढ़ने से समाज में अराजकता फैल जाएगी और जनसंख्या का असंतुलन नहीं होना चाहिए। औवेसी ने उन्हें जवाब देते हुए कहा, उनके अपने हेल्थ मिनिस्टर का कहना है कि जनसंख्या नियंत्रण के लिए किसी कानून की जरूरत नहीं है। मुस्लिम ही गर्भ निरोधक उपायों का सबसे ज्यादा प्रयोग करते हैं।
Asaduddin Owaisi: क्या मुस्लिम भारत के निवासी नहीं- औवेसी
मुस्लिमों की आबादी तेजी से बढ़ने के सवाल पर औवेसी ने जवाब देते हुए कहा, ‘क्या मुस्लिम भारत के रहने वाले नहीं हैं?’ अगर हम सच्चाई को देखें तो यहां के मूल निवासी द्रविड़ और आदिवासी ही हैं। उत्तर प्रदेश में बिना किसी कानून के ही फर्टिलिटी रेट में लगातार कमी आई है। किसी कानून के बिना ही फर्टिलिटी रेट में कमी 2026-30 के बीच में देखने को मिल सकती है। 2030 तक इसमें स्थिरता देखने को मिलेगी। हमें चीन की गलती अपने देश में नहीं दोहरानी चाहिए।

Asaduddin Owaisi: जनसंख्या पर असम, आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में है कानून
बता दें कि जनसंख्या नियंत्रित करने को लेकर काफी समय से लंबी बहस चल रही है। असम, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, तेलंगाना और ओडिशा जैसे राज्यों में यह नियम लागू है कि यदि किसी के दो से अधिक बच्चे हैं तो वह स्थानीय निकाय चुनावों में उतर नहीं सकता है। भाजपा नेता गिरिराज सिंह भी जनसंख्या नियंत्रण पर कानून की मांग के लेकर अक्सर बयान देते रहते हैं। हालांकि भारत सरकार की ओर से अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
संबंधित खबरें:
- Asaduddin Owaisi पहुंचे Azam Khan के गढ़ Rampur, बोले- आजम खान को मिले राहत
- Asaduddin Owaisi Meme Story: हैदराबाद में अपने समर्थकों के सामने रो पड़े असदुद्दीन ओवैसी, लोगों ने दिया कुछ ऐसा Reaction…