Year Ender 2025: छक्कों की बरसात वाला साल ! टॉप-10 में अभिषेक शर्मा, पहले नंबर पर है एक ‘अनजान’ खिलाड़ी

0
3

Year Ender 2025: साल 2025 इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजों के आक्रामक तेवरों के नाम रहा। टेस्ट, वनडे और टी20—तीनों फॉर्मेट को मिलाकर इस साल छक्कों की रिकॉर्डतोड़ बारिश देखने को मिली। दुनिया भर के पावर-हिटर्स ने गेंदबाजों को लगातार निशाने पर रखा, लेकिन भारतीय क्रिकेट के लिहाज़ से सबसे अहम नाम बनकर उभरे अभिषेक शर्मा, जिन्होंने कम मैचों में ही खुद को दुनिया के सबसे खतरनाक हिटर बल्लेबाजों की कतार में खड़ा कर दिया।

क्रिकेट एक्सपर्ट्स की नजर में 2025 वह साल रहा, जब छक्के सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि मैच जीतने की सबसे बड़ी रणनीति बन गए। इस साल इंटरनेशनल क्रिकेट (तीनों फॉर्मेट) में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रिया के करणबीर सिंह के नाम रहा। करणबीर ने 32 टी20 इंटरनेशनल मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 1488 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 13 अर्धशतक निकले। पूरे साल उनका औसत 51.31 और स्ट्राइक रेट 174.85 रहा, जो उनके आक्रामक और निरंतर प्रदर्शन को दर्शाता है। अभिषेक शर्मा इस लिस्ट में 54 छक्के जड़ने के बाद छठे स्थान पर रहे।

2025 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज

तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 2025 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में कई नए और चौंकाने वाले नाम सामने आए—

  1. करणबीर सिंह (ऑस्ट्रिया) – 122 छक्के
  2. फियाज अहमद (बहरीन) – 69 छक्के
  3. डेवाल्ड ब्रेविस (दक्षिण अफ्रीका) – 65 छक्के
  4. बिलाल जलमई (ऑस्ट्रिया) – 57 छक्के
  5. आसिफ अली (बहरीन) – 56 छक्के
  6. अभिषेक शर्मा (भारत)54 छक्के
  7. शाई होप (वेस्टइंडीज) – 54 छक्के
  8. हैरी ब्रूक (इंग्लैंड) – 50 छक्के
  9. जॉर्ज मंसी (स्कॉटलैंड) – 46 छक्के
  10. साहिबजादा फरहान (पाकिस्तान) – 45 छक्के

अभिषेक शर्मा: कम मैच, ज़्यादा असर

भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा का 2025 का प्रदर्शन खास इसलिए भी रहा क्योंकि उन्होंने यह कमाल सिर्फ 21 मैचों में कर दिखाया। जहां कई बल्लेबाजों ने 30–40 मैच खेलकर यह आंकड़े छुए, वहीं अभिषेक ने बेहद सीमित अवसरों में—

  • 21 मैच
  • 859 रन
  • 54 छक्के
  • 193.46 का स्ट्राइक रेट
  • 135 का सर्वोच्च स्कोर, जैसे आंकड़े दर्ज कर दिए।

क्रिकेट विशेषज्ञों की मानें तो अभिषेक का स्ट्राइक रेट इस सूची में सबसे डरावना फैक्टर है। करीब 200 के स्ट्राइक रेट के साथ उन्होंने यह साबित कर दिया कि वह सिर्फ पावर हिटर नहीं, बल्कि आधुनिक क्रिकेट की जरूरत के मुताबिक तैयार बल्लेबाज हैं।

क्यों खास है अभिषेक का प्रदर्शन?

  • उन्होंने सिर्फ टी20—तीनों फॉर्मेट में छक्के लगाए, टेस्ट और वनडे में उनका डेब्यू होना अभी बांकी है.
  • पावरप्ले से लेकर डेथ ओवर्स तक गेंदबाजों पर दबाव बनाया
  • भारत के लिए टॉप-10 में इकलौते ऐसे बल्लेबाज रहे, जिनका स्ट्राइक रेट 190 से ऊपर रहा
  • बड़े नामों जैसे शाई होप और हैरी ब्रूक के बराबर छक्के, लेकिन उनसे कहीं कम मैच

एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर अभिषेक को निरंतर मौके मिले, तो आने वाले सालों में यह आंकड़े और भी खतरनाक हो सकते हैं।

T20I में इस साल कौन सबसे बड़ा सिक्स हिटर?

साल 2025 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में छक्कों की सबसे ज्यादा बरसात करने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों की बात करें तो भारत के अभिषेक शर्मा टॉप-5 में शामिल होकर खास पहचान बना रहे हैं। इस लिस्ट में भी ऑस्ट्रिया के करणबीर सिंह 122 छक्कों के साथ पहले नंबर पर हैं, जिन्होंने पूरे साल सबसे ज्यादा हवाई फायर किए। दूसरे स्थान पर बहरीन के फियाज अहमद (69 छक्के) और तीसरे पर ऑस्ट्रिया के ही बिलाल जलमई (57 छक्के) मौजूद हैं। चौथे नंबर पर बहरीन के आसिफ अली (56 छक्के) हैं, जबकि अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 21 मैचों में 54 छक्के लगाकर 5वें स्पॉट पर जगह बनाई है।

सिक्सिस का बदलता ट्रेंड

2025 ने यह भी साफ कर दिया कि अब इंटरनेशनल क्रिकेट सिर्फ टिककर खेलने का खेल नहीं रहा। करणबीर सिंह जैसे एसोसिएट देशों के बल्लेबाजों का टॉप पर होना और अभिषेक शर्मा जैसे युवा भारतीय बल्लेबाजों का दिग्गजों के बराबर खड़ा होना—यह आने वाले क्रिकेट का संकेत है।

इस साल कई अनजान नामों ने इतिहास रचा, लेकिन भारत के लिए सबसे बड़ी सकारात्मक खबर अभिषेक शर्मा का उभार रहा। कम मैच, ज़्यादा प्रभाव और बेखौफ बल्लेबाजी—अभिषेक शर्मा 2025 के उन खिलाड़ियों में शामिल रहे, जिन्होंने भविष्य की भारतीय बैटिंग की तस्वीर और भी आक्रामक बना दी।

अगर यही रफ्तार रही, तो 2026 में यह नाम सिर्फ टॉप-10 में नहीं, बल्कि नंबर-1 की दौड़ में भी हो सकता है।